View this post on Instagram
मीरा राजपूत कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी फिटनेस, स्किन केयर रूटीन और डायट के बारे में पोस्ट शेयर करती हैं। हालही में मीरा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट में मीरा कपूर ने बताया कि वह रोजाना सुबह उठकर 3 खास काम करती हैं, जिससे वह पूरा दिन एक्टिव फील करती हैं। इन 3 कामों को करने के बाद ही मीरा कपूर कॉफी पीती हैं।
अनुलोम विलोम
सुबह उठते ही मीरा कपूर सबसे पहले अनुलोम विलोम करती हैं। मीरा सिर्फ 12 बार अनुलोम विलोम करती हैं, जो उन्हें पूरा दिन मानसिक तौर पर एक्टिव, शांति और फ्रेश रहने की एनर्जी मिलती है।
पोस्चर एक्सरसाइज
इसके बाद मीरा कपूर पोस्चर ठीक करने वाली एक्सरसाइज करती हैं। मीरा कपूर का मानना है कि इस एक्सरसाइज से उनके खड़े रहने, स्टाइल और कैरी करने तरीका काफी बदल गया है।
हेल्दी ड्रिंक
इन दोनों एक्सरसाइज के बाद मीरा कपूर खाली पेट एक हेल्दी ड्रिंक पीती हैं। मीरा रोजाना खाली पेट किशमिश और केसर का पानी पीती हैं। दरअसल ये किशमिश और केसर का पानी पीरियड के दर्द से राहत पहुंचाता है और बॉडी हार्मोन्स को बैलेंस करने का काम करता है।










