किसी भी शख्स के जीवन में शादी वो मोड़ है जहां पर जिंदगी बिल्कुल ही बदल जाती है। शादी के बाद लड़कों से ज्यादा लड़कियों के जीवन में बदलाव आता है। शादी के बाद किसी भी लड़की की ना सिर्फ रोजाना की जिंदगी बदलती है बल्कि लड़कियों में बहुत सारे मेंटल, इमोशनल और फिजिकल चेंज आते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि शादी के बाद किसी भी लड़की के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स भी पहले की तुलना में ज्यादा मेच्योर हो जाते हैं।
डॉक्टर्स की मानें तो शादी के बाज फिजिकल रिलेशन बनने के बाद लड़कियों का शरीर रिप्रोडक्शन के लिए तैयार हो जाता है, जिसके कारण उनमें शारीरिक और मानसिक परिवर्तन आते हैं। आज हम आपको शादी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले उन बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी शादी के बाद मानसिक स्तर पर तैयार हो सकें।
1. शादी के बाद महिलाओं में कई सारे हॉर्मोनल चेंज आते हैं। कई बार देखा जाता है कि शारीरिक संबंधों के कारण महिलाओं में भूख बढ़ती है जिसके कारण उनका वजन बढ़ता है। अगर आपकी भी शादी कुछ वक्त पहले हुई है या कुछ ही दिनों में होने वाली है तो वजन बढ़ने की समस्या के लिए आप मानसिक तौर पर तैयार रहें।
2. किसी परिवार में जाने के बाद लड़कियों की स्कीन और भी हेल्दी और ग्लोइंग हो जाती है। हॉर्मोन्स चेंज होने के कारण लड़कियों की स्किन पहले के मुकाबले काफी सॉफ्ट भी हो जाती है।
3. लड़कियों की बॉडी काफी सेंस्टिव मानी जाती है जो शादी के बाद और भी ज्यादा सेंस्टिव हो जाती है। खासकर टच के प्रति महिलाएं ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं।
4.शादी के बाद लड़कियों में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का विकास तेजी से होता है जिसके कारण उनके बाल काफी लंबे और घने हो जाते हैं।
5. ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद लड़कियों की बॉडी में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण उनकी शारीरिक गंध और भी तेज हो जाती है।