Home Lifestyle आंखों से करें प्यार, क्योंकि आंखे ही बयां करती है सबकुछ

आंखों से करें प्यार, क्योंकि आंखे ही बयां करती है सबकुछ

Photo Courtesy : Pexels
Ashu Das
जुबान से तो मुझको सिर्फ इकरार करती हो, असल में तो तुम आंखों से बात करती है। कितना अच्छा लगता है जब कोई आपकी किसी शायरी के साथ आपकी तारीफ करता है। खासकर हम गर्ल्स को शायरी में तारीफें सुनना ज्यादा पसंद होता है। आंखें अगर खूबसूरत हो तो तारीफों के पुल अपने आप बंधने शुरू हो जाते हैं। लेकिन आजकल की बिजी लाइफ में हमारी आंखों के नीचे काले घेरे आने लगते हैं, जिसके कारण आंखें बुजुर्ग और थकी हुई दिखती हैं। अगर आपको भी कुछ इसी तरह की प्रॉब्लम है तो मैं आपको कुछ ऐसे होम सीक्रेट बताने जा रही हूं, जिसे अपनाकर आप भी खूबसूरत आंखें पा सकती हैं।
कच्चा आलूः हर किचन में आसानी से मिलने वाले आलू को आंखों पर 15 से मिनट तक रखने से सूजन पूरी अच्छी तरह कवर हो जाते हैं। इसे करने से आपको आई बैग्स में काफी फर्क नजर आएगा।
ठंडा दूधः अगर आपकी आंखे पफी हैं तो ठंडे दूध में रूई भिगोकर 15 से 20 मिनट तक आंखों पर रखें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी।
खीराः आंखों के नीचे काले घेरे और पफीनेस खत्म करने के लिए खीरे को आंखों पर 25 मिनट तक रखें।
ठंडी चम्मचः एक ग्लास ठंडे पानी में चम्मच रखकर आंखों पर लगाए। ये काम तब तक करें जब तक आंखों के नीचे काले घेरे ना खत्म हो जाएं।
Previous articleआपके किचन में छिपा है रंगत को निखारने का राज
Next articleपरवरिश में डिसिप्लिन है बहुत जरूरी