कहीं भी चले जाओ हजारों हजार दुखी-दर्दी लोगों में गिनती के चार आदमी ऐसे भी मिल जाएंगे जो खुश रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि इनके जीने का जज्बा जिंदगी के तमाम रंजोगम पर भारी पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हममें से कोई भी पहल करना ही नहीं चाहता है। कुछ लोगों को हिम्मत तो हो जाती है पर वो पहल करने में हिचकिचाते हैं। तो चलिए अपनी लाइफ के कैलेंडर में कुछ चीजें ऐड करते हैं जो आपके और आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है।
लोगों से मिलें : रोजाना की लाइफ कितनी भी बिजी क्यों ना हो लेकिन लोगों से मिलना ना भूलें। प्लस मेडिकल जर्मन के शोध में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि जिन लोगों की सोशल लाइफ अच्छी होती है, उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है।
मनपसंद खानाः पौष्टिक और संतुलित खाना खाने ना सिर्फ सेहत अच्छी रहती है बल्कि आपकी स्किन ग्लोइंग होती है जिससे चेहरे पर मुस्कान बनीं रहती है।
खुशबूओं से करें प्यारः घर के आस पास खुशबू फैलाएं जैसे फूल उगाए। सेंट और धूप से घर को महकाए ताकि मिजाज अच्छा रहे।
पॉजीटिव बनेंः एक पेपर पर अपने निगेटिव चीजों को बोर्ड या पेपर पर लिखकर सामने टांग दें। रोजाना उसे देखें और सोच लें कि आप ऐसे नेगटिव विचारों को दिमाग से पूरी तरह से निकाल देंगे। ये आपको अत्यधिक खुशी देगा। अपने जीवन की कमियों पर दुखी होने के बजाए कुछ अच्छी बातों पर खुश हों।
माफ करेंः अपने कनेक्शन में आने वाले हर व्यक्ति से सहज, सौहार्द्र व प्रेम से भरपूर प्रेम संबंध रखना चाहिए। अगर किसी से गलती हो भी जाती है तो उसे माफ कर दें।