Home Lifestyle सर्दियों में ऐसे रखें खुद को फिट

सर्दियों में ऐसे रखें खुद को फिट

Photo Courtesy : Pexels
Ashu Das
एक महिला हो या पुरुष आज के समाज में हर किसी की पर्सनैलिटी काफी मायने रखती है। पर्सनैलिटी सिर्फ कपड़े, जूते या फिर चमक दमक से नहीं आती है बल्कि बनती है आपकी बॉडी की फिटनेस से।
बॉडी फिटनेस का नाम पढ़ते ही आपके चेहरे पर एक अलग सी स्माइल या गुस्सा आ गया होगा, क्योंकि आज के दौर में इसे वक्त का तकाजा कह लीजिये या फिर हर किसी का बिजी शेड्यूल, करसत करने के लिए वक्त ही नहीं है।
तो चलिए आज मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रही हूं, जिससे आपको खुद को फिट रखने के लिए ना तो ज्यादा समय की जरूरत है और ना ही अपना काम छोड़ने की।
1. रोजाना सुबह उठते ही हम सभी को चाय और कॉफी एक बुरी आदत होती, बिना चाय के तो कई लोगों की आंखे तक नहीं खुलती है। चाय पीना कोई ऐब थोड़े ही है, रोजाना सुबह चाय पीने से पहले आप एक गिलास पानी पीजिए, फिर अपनी चाय का मजा लीजिए। रोजाना के शेड्यूल में एक बार दिमाग में बैठा लीजिए, कि चाहे आप कितनी ही बिजी क्यों ना रहें 8 गिलास पानी पीकर ही रहेंगी।
2. बात करते हैं खाने की – आप कुकिंग तो करती ही होंगी तो यहां पर आपको थोड़ी सी स्मार्टनेस दिखाने की जरूरत है, आप फ्राई की बजाय ग्रिल फूड खाइए। अक्सर मेरे साथ ऐसा होता है कि खाना खाते वक्त मेरा पेट भर जाने के बाद जो प्लेट में बचा हुआ खाना है मैं उसे खत्म करने के लिए जबरदस्ती खाने लगती हूं, मेरे ख्याल में आपके साथ भी ऐसा ही होता होगा। तो यहां पर आप जबरदस्ती खाने की बजाय दो चम्मच कम खाइए, ताकि बॉडी को खाना मिलें लेकिन एक्ट्रा चर्बी ना मिले।
3. आजकल की लाइफ का सबसे बड़ा नेगिटिव प्वाइंट है ब्रेकफास्ट को छोड़ना। जल्दबाजी के चक्कर में हम ब्रेकफास्ट को ऐसे नजरअंदाज करते हैं मानो वो हमारे जीवन का हिस्सा ही ना हो। अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं भी कर पा रही हैं तो एक फल जरूर खाए। फल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको इसके लिए बैठने की जरूरत नहीं है आप चलते-चलते भी ले सकती हैं।
4. महिलाओं को खास ध्‍यान देने की जरूरत है कि घर में बिजली के आधुनिक उपकरणों का कम इस्तेमाल करें, इससे शरीर को वापस काम पर लगाकर अपनी मांसपेशियों को फिर से एक्टिव कर सकती हैं। ग्राइन्डर की जगह सिल पर पीसें, रोटीमेकर की जगह परम्परागत चकले-बेलन का प्रयोग करें, वॉशिंग मशीन हफ्ते में एक बार भारी कपड़े धोने के लिए चलाएं, रोजाना के कपड़े हाथ से धोएं। सप्ताह में एक दिन घर की सफाई खुद करें। ताकि मांसपेशियां खुल सकें। मेरी मानिए तो आप भी मेरी तरह जितना हो सके सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, इतना ही करने से आप खुद में एक बदलाव पाएंगी।
Previous articleसाड़ी में चाहते हैं खुद को नया लुक देना, तो शिल्पा को करें फोलो
Next articleपकी हुई नहीं खाइए कच्ची सब्जी, बॉडी को मिलेगा ज्यादा प्रोटीन