
बॉलीवुड स्टार्स अपने वर्कआउट रूटीन, डायट, एक्सरसाइट और लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा ही सुर्खियां बंटोरते हैं। अब जब स्टार्स की फिटनेस की बात हो रही है तो आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में कोई चीज है तो वो है ब्लैक वॉटर। मलाइका अरोड़ा, श्रुति हासन जैसे कई सितारे ब्लैक वॉटर का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में ये चीज है क्या इसके बारे में जानने की उत्सुकता होना तो लाजमी है तो आइए जानते हैं क्या है ब्लैक वॉटर और क्या हैं इसके फायदे।
क्या है ये ब्लैक वॉटर ?
ब्लैक वॉटर में 70 फीसदी मिनरल्स को इंफ्यूज किया जाता है जिसकी वजह से पानी का रंग ब्लैक हो जाता है। ब्लैक वॉटर में पीएच वैल्यू ज्यादा होती है। जिसकी वजह से दावा किया जाता है कि ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। ब्लैक वॉटर की एक निश्चित मात्रा लेने से ये शरीर के टेंपरेटर को मेंटेन रखता है।
ब्लैक वॉटर के फायदे
– इस पानी को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इसमें छोटे-छोटे कण होते हैं जो शरीर में सादे पानी के मुकाबले जल्दी एब्जॉर्ब हो जाते हैं। जिससे शरीर ज्यादा देर तक हाइड्रेट रहता है।
– रेगुलर बेसिस पर ब्लैक वॉटर का इस्तेमाल करने सेमेटाबॉल्जिम बेहतर होता है। साथ ही ये पूरा दिन शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है।
– ब्लैक वॉटर इम्सून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है, जिससे कई बीमारियां दूर रहती हैं।
– ब्लैक वॉटर में एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है जो फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करता है। इससे एजिंग की प्रक्रिया धीमा होती है और स्किन ग्लोइंग बनती है।
– डाइट के अनुसार ब्लैक वॉटर का सेवन करने से ये बॉडी वेट और फिगर को मेंटेन करने में मदद करता है।










