
मी टाइम वो टाइम जब आप सिर्फ अपने लिए और अपने बारे में अपने सुकून के बारे में सोचते हैं अपनी खुशी के बारे में सोचती हैं। हम सभी बिजी लाइफ जीते हैं फिर चाहे घर के काम हो या फिर ऑफिस का काम। इन दोनों ही जगह पर कितना काम होता है कि मी टाइम तो कहीं खो सा जाता है।
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। इस समय में आप कुछ ऐसा कीजिए जिससे आपको खुशी मिले। खुश रहने के लिए हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
1. अपने लिए निकाले गए इस समय में आपको सब कुछ कर सकती हैं जिससे आपको खुशी मिलती है वह शॉपिंग भी हो सकता है, सैर सपाटा भी हो सकता है और अगर आप फूडी हैं और अच्छा अच्छा खाना खाकर आप को सुकून मिलता है तो आप खुद के साथ लांच डेट या डिनर डेट की पर भी जा सकती हैं।
2. अगर आपको फिल्में देखना पसंद है और कोई साथ नहीं मिल रहा है तो हिचकिचाना की कोई बात नहीं है या उदास होने की कोई बात नहीं है आप अकेले फिल्म देखने जा सकते हैं। सच में यह बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस होता है।
3. फिल्म क्वीन की रानी तो अपने खुद के लिए, अपनी खुशी के लिए विदेश तक घूम आई थी , विदेश न सही तो हमारे देश में भी बहुत सारी जगह है जिन्हें आप अकेले अपने इस मी टाइम में एक्सप्लोर कर सकती हैं।
4. वैसे सुकून भरे पल का मज़ा एक कप कॉफी या चाय के प्याले के साथ भी लिया जा सकता है।
5. बाहर जाने का मूड नहीं है और आपको बुक पढ़ने का शौक है तो मी टाइम बिताने का ये भी अच्छा तरीका है।










