
हाल ही में मलाइका अरोड़ा को मुंबई में पिलाटे क्लास से बाहर निकलते हुए देखा गया. इस स्पोर्टी लुक के दौरान मलाइका अरोड़ा ने क्रॉप टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में अपनी टोन्ड बॉडी दिखाई। तभी एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा कि मैडम क्या आप काला पानी पीते हैं? यह सुनकर आइटम गर्ल मुस्कुराई और बोली, यह ‘काला पानी नहीं है, काला क्षारीय पानी है।
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा ने आगे फोटोग्राफर से कहा कि बड़े खिलाड़ी भी फिट रहने के लिए क्षारीय पानी पीते हैं। तो क्या यह माना जाए कि ब्लैक कलर की इस बोतल में मलाइका की खूबसूरती का राज छिपा है, जिसकी वजह से वह हमेशा एक्टिव रहती हैं।
वैसे आप जब भी मलाइका अरोड़ा को इस बोतल के साथ देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि वो नॉर्मल पीने का पानी या फिर इसमें नार्मल बोतलबंद का पानी पी रही होंगी. लेकिन अब आप जान ही गए होंगे कि मलाइका की फिटनेस में एंटी एजिंग पानी भी योगदान देता है।
इस पानी में 70 से भी ज्यादा मिनरल्स पाए जाते हैं, जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यही वजह है कि इसकी कीमत भी ज्यादा है। इसके एक लीटर पानी की कीमत 400 रुपये से शुरू होती है। इसके बाद यह हजारों में जाती है।
‘एंटी एजिंग ब्लैक वाटर’ के फायदे:
- मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
- ऑक्सीजन लेने की क्षमता को बढ़ाता है।
- डी-टॉक्सीफिकेशन और पाचन क्रिया अच्छी होती है।
- इस पानी में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं।
- यह पानी हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है।
- इसे पीने से आप लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहते हैं।
- रोजाना पानी के सेवन से त्वचा टाइट रहती है और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।
- यह पानी वजन कम करने में भी मददगार होता है।










