
चाय और भारत का पुराना रिश्ता है। सुबह आंख खुलते ही चाय न मिले तो कई लोगों का दिन भी शुरू नहीं होता है। हमारे देश में लोग कई तरह की चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन आज हम आफको बिल्कुल अलग किस्म की चाय के बारे में बताने जा रहे हैं। ये है बादाम की चाय ये न सिर्फ शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है, बल्कि शरीर को डिटॉक्सीफाई (Detoxify) करती है।
तो चलिए आपको बताते हैं बादाम की चाय के 5 खास (Almond Tea Health Benefits) फायदे…
1. रोजाना बादाम की चाय पीने से हार्ट हेल्दी रहता है। ये चाय कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है।
2. जिन लोगों (खासकर महिलाओं) को जोड़ों के दर्द की समस्या हो अगर वो बादाम की चाय नियमित रूप से पिएं तो ये उन्हें दर्द से छुटकारा दिला सकती है।
3. बादाम की चाय में फाइटोस्टेरॉल और एंटीऑक्सिडेंट विटामिन जैसे विटामिन ई पाया जाता है। इसको पीने से चेहरे पर ग्लो आता है और ये एंटी एजिंग की तरह काम करती है।
4. बादाम की चाय पीने से किडनी संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है। ये शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए बेस्ट मानी जाती है।
5. बादाम की चाय यह बॉडी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे, वेट लॉस में आसानी होती है।
कैसे बनाएं बादाम की चाय
– 10- 12 बादाम को रातभर भिगाने के लिए रख दें।
– रातभर भिगोए हुआ बादाम को पीसकर पेस्ट बना लें।
– जैसे चाय की पत्ती को पानी में उबाला जाता है ठीक वैसे ही बादाम के पेस्ट को पानी में उबालें।
– जब ये उबल जाए तो इसे छानकर पी लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद भी डाल सकते हैं।










