Home Lifestyle 4 टिप्स: ऐसे बचें लैपटॉप-मोबाइल से होने वाले स्किन डैमेज से

4 टिप्स: ऐसे बचें लैपटॉप-मोबाइल से होने वाले स्किन डैमेज से

वर्क फ्रॉम होम में स्किन को लैपटॉप के डैमेज से बचाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है खाने-पीने पर ध्यान देना।

कोरोना और व्रक फ्रॉम होम की वजह से आज हम सभी बहुत ज्यादा मोबाइल और लैपटॉप पर निर्भर रहने लगे हैं। दिन के 12 से 14 घंटे हम अपने लैपटॉप या मोबाइल के साथ बिता रहे हैं, लेकिन मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करना आपकी आंखों के लिए ही नहीं, स्किन के लिए भी खतरनाक हो सकता है। लैपटॉप और फोन से निकलने वाली रेडिएशन (Radiation) और ब्‍लू लाइट आपकी स्किन (Skin) को डैमेज कर सकती है। साथ ही ये स्किन ऐजिंग, पिंपल्स, डार्क सर्कल का कारण भी बन सकता है।

लेकिन काम तो करना ही है ऐसे में हम आपको कुछ आसान से तरीके बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप लैपटॉप और मोबाइल से होने वाले स्किन डैमेज से बच सकते हैं।

1. वर्क फ्रॉम होम में स्किन को लैपटॉप के डैमेज से बचाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है खाने-पीने पर ध्यान देना। आपको अपनी डेली डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करने की जरूरत है जिसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्‍सीडेंट गुण हों। उदाहरण के तौर पर एवोकैडो, टमाटर और अखरोट को आप डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2. ये जरूरी नहीं है कि आप घर से बाहर जाएं तभी स्किन की सफाई करें। वर्क फ्रॉम होम में स्किन पर ध्यान देने की जरूरत है, इसीलिए बेहतर होगा कि हर 3 से 4 घंटे के अंतराल पर अपनी स्किन को साफ करें। स्किन को साफ करने से पोर्स भी क्लीन होंगे साथ ही आप फ्रेश फील करेंगे।

3. जब भी लैपटॉप पर काम करने बैठें तो एसपीएफ का इस्‍तेमाल करें। एसपीएफ क्रीम आपको ब्लू लाइट और स्‍क्रीन रेडिएशन से प्रोटेक्ट करता है।

4. स्किन के अलावा आंखों के आसपास अंडर आई क्रीम लगाएं। लैपटॉप का यूज करने से पहले अंडर आई क्रीम लगाने से स्किन डैमेज नहीं होगी।

Previous articleसर्दी-जुकाम में कलौंजी के 5 फायदे
Next articleरुबीना दिलैक – वजन केवल स्वास्थ्य के बारे में है ना की लुक्स के बारे में