Home Lifestyle ठंड में जरूर खाएं ये 4 चीजें, इनसे मिलता है शरीर को...

ठंड में जरूर खाएं ये 4 चीजें, इनसे मिलता है शरीर को पानी

4 Powerful Winter Super-Foods You Must Eat This Season / Photo Courtesy : women.com
Ashu Das
सर्दियों के मौसम में आपके शरीर में कई सारे बदलाव आते हैं, आपका डाइजेशन सिस्टम गर्मियों के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो जाता है। हमारे अंदर गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में पानी पीने की इच्छा कम हो जाती है। जबकि हमारी बॉडी को हर मौसम पानी की जरूरत होती है। पानी की संतुलित मात्रा बॉडी में जाने से डिहाइड्रेशन की समस्‍या नहीं होती। जरूरी नहीं है कि आप पानी की कमी को पानी पीकर ही पूरा करें इसके लिए आप पानी वाली सब्जियों को आहार में शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी हेल्थ टिप्स जिसको फोलो करने के बाद आपके शरीर में पानी की कमी की समस्या नहीं होगी।

पालक

Photo Courtesy : Anto’s Kitchen
हरे पत्तेदार सब्जियां हर मौसम में बेस्ट खाना है, इसमें प्रोटीन, विटामिन, आयरन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अमूमन हरी सब्जियां किसी को भी पसंद नहीं आती हैं, अगर आप पालक की सब्जी नहीं खाना चाहती हैं तो पालक के सूप को रोजाना के खाने में शामिल करें।

ब्रोकली

Broccoli / / Photo Courtesy : Times of India
ऐसा कहा जाता है कि ब्रोकली का कोई स्वाद नहीं होता है, पर हैरान करने वाली बात ये है कि ब्रोकली में 89 फीसदी पानी पाया जाता है। जो किसी भी शख्स के शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। सर्दियों में ब्रोकली को उबालकर खाएं, ताकि इसमें मौजूद सभी पोषण तत्व आपके शरीर को मिल सके।

दही

Image of Curd / Photo Courtesy : WeRecipes
दही वो फूड है जिसको लेने के बाद ना सिर्फ आपके शरीर से पानी की कमी की समस्या खत्म होती है बल्कि इससे बॉडी को कैल्शियम मिलता है। इसमें 85 फीसदी हिस्सा पानी का ही होता है।

चावल

Image of Rice / Photo Courtesy : Ahead of Thyme
चावल एक अनाज है जिसमें 70 फीसदी पानी होता है। रोजाना की डायट में चावल को शामिल करने से आपके शरीर में पानी की समस्या को दूर होगी ही साथ ही आपकी बॉडी को आयरन,कार्बोहाइड्रेट भी मिलेगा।
Previous articleचेहरे पर झुर्रियां या दाग हैं तो लगाएं ओट्स मास्क
Next article2017 ऑटम / विंटर ट्रैंड ढूंढ रहे हैं तो दीपिका पादुकोण से ले आईडिया