
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मौसम करवट ले रहा है. कभी गर्मी पड़ रही है, कभी बारिश और तभी सर्द हवाओं के कारण ठंड लग रही है. मौसम के करवट लेते ही बच्चों की सेहत पर असर दिखता है. इस मौसम में बच्चों को सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी प्रॉब्लम हो सकती है. तो सिटी मॉम्स तैयार हो जाइए इस मौसम में बच्चों की हेल्थ प्रोटेक्शन के लिए इन खास घरेलु नुस्खों के साथ.
– बदलते मौसम में बच्चों को ड्राई फ्रूट्स जैसे ही बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट जैसी चीजें खिलाएं.
– अगर, बच्चे को सर्दी, जुकाम जैसी समस्या है तो उसे शहद दें. 2 चम्मच शहद को एक गिलास गर्म-दूध में मिलाकर पिलाएं. सूखी खांसी को भगाने का शहद और दूध रामबाण इलाज माना जाता है.
– एक बाउल में 5 कप पानी, 2 टुकड़े अदरक को बारिक काटकर 15 मिनट तक उबलें. जब पानी अच्छे से उबल जाए तो इसे छान लीजिए और 1 चम्मच चीनी मिलाकर बच्चे को पिलाइए.
– अदरक और गर्म पानी खांसी, जुकाम जैसी समस्या से निजात दिला सकते हैं. अगर, आपके बच्चे को अदरक, शहद या किसी तरह के ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी है तो उसे ये ना दें.










