
mood changing activities for kids : बच्चों का मूड बहुत ही जल्दी बदलता है। कभी टॉयज के पीछे, तो कभी टीवी पर कॉर्टून, तो कभी पैरेंट्स की डांट उनका मूड बदल देती है। दरअसल, बच्चों का अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल नहीं होता है वो जो कुछ भी महसूस करते हैं तुरंत उसे जाहिर कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है बच्चों से कुछ खास एक्टिविटी करवाई जाए जो उनके मूड को भी रिफ्रेश करेगी और दिमाग को भी स्ट्रांग बनाएगी।
म्यूजिक
म्यूजिक किसी का भी मूड बदलने के लिए बेस्ट माना जाता है। आप बच्चों पर भी ये ट्राई कर सकती हैं। अपने बच्चे को गाना सिखाएं या उसके आगे कोई गाना प्ले कर दें, वो खुद गाने की कोशिश करेगा। गाने से बच्चे का मूड तो बेहतर होगा ही साथ ही ये इमोशनल स्किल्स भी बेहतर बनाने में मदद करेगा।
चीजों को छुपाएं
हर बच्चे की कोई न कोई चीज फेवरेट होती है। आप चाहती हैं आपका बच्चा फिजिक्ली और मेंटली स्ट्रांग हो तो बच्चों की फेवरेट चीजों को छिपा दें और बच्चों को उसे ढूंढने के लिए कहें। ऐसी एक्टिविटीज बच्चे की याद्दाश्त को तेज करती हैं और विजुअल मेमोरी पावर भी बढ़ती है।
आर्ट है स्मार्ट
बच्चे के इमेजिनेशन पावर बढ़ाने और मूड को बेहतर बनाने के लिए बेस्ट है आर्ट। बच्चे को कलर्स और ड्राइंग पेज दें और उसे अपनी पसंद की चीज बनाने के लिए कहें। आर्ट वर्क करते हुए बच्चों को कैसे कलर्स को चूज किया जाता है ये सिखाएं। आर्ट एक ऐसी एक्टिविटी है जो बच्चों के मूड को बेहतर करने के लिए बेस्ट मानी जाती है।
फ्लैशकार्ड
बच्चों के साथ फ्लैशकार्ड खेलना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये न सिर्फ बच्चों के मूड को बेहतर बनाता है बल्कि उन्हें शब्द, कलर्स की पहचान करवाता है। फ्लैशकार्ड एक्टिविटी को करने से बच्चे की याद्दाश्त भी बेहतर होगी और उसके लॉजिकल स्किल्स भी अच्छे हो जाएंगे।
पजल
छोटे बच्चों को चीजों को खोजने और पजल सुलझाने में बहुत मजा आता है। ऐसे में आप बच्चे को पजल के सिर्फ दो टुकड़े दें और उसे इसे सुलझाने के लिए कहें।










