Home Kids Corner बच्चों के साथ ऐसे करें हॉलिडे और ट्रैवलिंग की प्लानिंग

बच्चों के साथ ऐसे करें हॉलिडे और ट्रैवलिंग की प्लानिंग

फोटो साभार : Shanghai Mamas

गर्मी का मौसम आ गया है और इस मौसम के साथ ही शुरू हो गई हैं छुट्टियां। ऐसे में लोग जगह-जगह जानें की योजना भी बना लेते हैं। अकेले या फिर दोस्तों के साथ यात्रा करने में आपको बहुत अधिक सोचने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन अगर आप बच्चों या फिर परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं तो अच्छी तरह से योजना बनाने की जरूरत होती है। बिना सटीक प्लानिंग के बच्चों के साथ कभी भी ट्रेवेल की योजना न बनायें, नहीं तो आप परेशान हो सकते हैं। बच्चों के साथ ट्रेवेल कैसे करें, इसके कुछ आसान टिप्स हम आपको दे रहे हैं।

बच्चों के खिलौने

बच्चों को अगर खिलौने न दिये जायें तो वे आपको बहुत परेशान कर सकते हैं। ऐसे में जिन खिलौनों को आपका बच्चा सबसे अधिक पसंद करता है उनको तो आप अपने साथ ले जा सकते हैं। इससे बच्चा आपको अधिक परेशान नहीं करेगा, क्योंकि वह अधिक से अधिक वक्त अपने खिलौनों के साथ बितायेगा। अगर आपका बच्चा टेडी बियर के साथ सोता है तो बिना उसके उसे नींद नहीं आयेगी, इसलिए टेडी साथ ले जायें।

थोड़ी मस्ती भी करें

खेल कई तरह के होते हैं, कुछ सीरियस तो कुछ फन वाले खेल होते हैं। यात्रा के दौरान फन वाले गेम खेलना बहुत जरूरी है। अगर आप बस में या प्लेन में यात्रा कर रहे हैं तो बच्चे को नंबर वाले गेम खिलाइये, सीट पर बैठकर खेले जाने वाले कुछ मस्ती वाले गेम उसके साथ खेलें। इससे आपका मय और यात्रा दोनों कट जायेंगे।

अनुकूल माहौल बनायें

बच्चा तभी सहज महसूस करेगा जब उसके अनुसार वहां का माहौल होगा। यानी वो रात में जिस तरह सोता है वैसे ही सोयेगा, इसके बिना उसे नींद नहीं आयेगी। यात्रा के दौरान बच्चे सो नहीं पाते, क्योंकि उनको वैसा माहौल नहीं मिल पाता है। ऐसे में कोशिश कीजिए कि वहां का माहौल ऐसा हो जिससे उसे नींद आ जाये। इसके लिए आप कोई मधुर संगीत बजायें, उसे कहानी सुनायें, रोमांचक बातें बतायें। इससे आसानी से सो भी जायेगा।

खाने की चीजें

बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो उसकी जरूरत की चीजें साथ ले जायें। कोशिश करें खाने की चीजों की कमी न होने पायें। बच्चे दूध पीते हैं, इसलिए यात्रा के दौरान दूध खत्म न हो इसके लिए पहले से पर्याप्त मात्रा में दूध साथ में रख लें। बच्चे का पेट भरा होगा तो वह आपको परेशान नहीं करेगा।बच्चों के साथ यात्रा करें तो इस यात्रा का पूरा मजा लें।

Previous articleनींद ना आने की है समस्या, तो केला दिलाएगा आपको इससे छुटकारा
Next articleRaazi का बॉक्स ऑफिस पर राज, कमा लिए इतने करोड़