Home Kids Corner कोरोना में बच्चों के साथ ऐसे करें रक्षाबंधन पार्टी, नहीं आएगी कजन्स...

कोरोना में बच्चों के साथ ऐसे करें रक्षाबंधन पार्टी, नहीं आएगी कजन्स की याद

बच्चों के साथ करें वर्चुअल रक्षाबंधन पार्टी
बच्चों के साथ करें वर्चुअल रक्षाबंधन पार्टी
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें प्यार और स्नेह से भाईयों की कलाई पर रेशम का धागा बांधकर उनकी खुशी और लंबी उम्र की कामना करती हैं। जबकि भाई बहनों की सुरक्षा का वचन लेता है। हालांकि पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण रक्षाबंधन की चमक फीकी सी पड़ गई है। भाई-बहन एक-दूसरे के घर जाने से कतरा रहे हैं, ताकि संक्रमण का खतरा न हो। हम और आप तो फिर भी मन को मना लेंगे, लेकिन त्योहार पर बच्चों को अपने कजिन्स की याद तो आएगी ही।
वो उनसे मिलने की जिद्द भी करेंगे ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे खास टिप्स जिसको फॉलो करके आप बच्चों की राखी घर पर ही हैप्पी बना सकती हैं।
घर पर बनाएं मिठाई
कोरोना काल में अगर आप भी बाहर की चीजें यूज करने से बच रहे हैं तो रक्षाबंधन के त्योहार पर घर पर ही कुकिंग करिए और मिठाई बनाइए। इसमें बच्चों की हेल्प जरूर लीजिए। कुकिंग के वक्त उन्हें कहानियां सुनाएं ऐसा करने से बच्चे कुछ नया सीखेंगे और उन्हें खुशी भी होगी।
ग्रीटिंग कार्ड्स करें तैयार
मोबाइल और सोशल मीडिया के जमाने में ग्रीटिंग कार्ड्स का ट्रेंड थोड़ा सा आउटडेटेड लगता है, लेकिन इसकी फीलिंग ही अलग होती है। रक्षाबंधन पर बच्चों से ग्रीटिंग कार्ड्स बनवाएं। बच्चों को बताएं कि वो इन कार्ड्स को एक राखी गिफ्ट के तौर पर एक-दूसरे को दें सकते हैं।
ऑनलाइन पार्टी
एक-दूसरे के घर नहीं जा सकते हैं, लेकिन घर को सजा कर पार्टी तो की जा सकती है। अपनी फैमिली से टाइअप करें और सबके साथ वीडियो कॉल पर पार्टी करें। बच्चों ने जो कार्ड्स अपने कजिन्स के लिए बनाएं हैं वीडियो कॉल पर उसे दिखाएं इससे बॉन्डिंग भी अच्छी होगी और आपका बच्चा भी फीड गुड करेगा।
Previous articleCelebrate this Raksha Bandhan with Rangriti
Next articleराखी पर ट्राई करें सारा अली खान से एथनिक लुक्स