Home Kids Corner करीना कपूर खान के 5 पैरेंटिंग रूल्स

करीना कपूर खान के 5 पैरेंटिंग रूल्स

good parenting rules by Kareena Kapoor Khan in hindi
Photo - Kareena Kapoor Khan/ instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी एक्टिंग, डांसिंग और फिटनेस के जरिए लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। करीना कपूर खान की पर्सनालिटी हर किसी को काफी आकर्षित करती है। और करे भी क्यों ना, वो हर चीज़ को लेकर अपना इतना ध्यान जो रखती हैं। एक सेलिब्रिटी होने के कारण करीना न सिर्फ अपना ध्यान रखती हैं बल्कि अपने दोनों बच्चों की भी बखूबी केयर करते हुए नजर आती हैं। कई बार फिल्म के सेट्स पर और शूटिंग के दौरान करीना को बच्चों के साथ देखा जाता है, जो इस बात को प्रूफ करने के लिए काफी है कि वो कितनी केयरिंग मॉम हैं।

कई बार इंटरव्यू में करीना से उनके लुक्स, फिल्म की कहानी से ज्यादा पैरेटिंग को लेकर सवाल पूछे जाते हैं और करीना लोगों को अपने पैरेंटिंग टिप्स देने से कभी नहीं कतराती। इसीलिए उनके बर्थडे के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं करीना की पैरेटिंग की वो बातें जो हर किसी को फॉलो करनी चाहिए।

ब्रेस्ट मिल्क
करीना कपूर छोटे बेबी के लिए ब्रेस्ट मिल्क को सबसे अच्छा बताती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने कहा था, छोटे बेबी के लिए मां के दूध से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता है। मां का दूध न सिर्फ बच्चे की ग्रोथ के लिए अच्छा है, बल्कि ये दोनों के बीच एक खास कनेक्शन बनाता है।

साथ में एक्टिविटी है जरूरी
करीना कपूर का मानना है कि एक अच्छा पैरेंट बनने के लिए आपको बच्चे के साथ कई तरह की एक्टिविटी में हिस्सा लेना जरूरी है। करीना का कहना है कि बच्चों के साथ खेलना, उन्हें तैयार करना, टैबल मैनर सिखाना, घर के कामों में हेल्प लेने से बॉडिंग बढ़ती है। साथ ही ये सभी चीजें बच्चे के डेवलपमेंट को बेहतर बनाती हैं।

मां खुश तो बच्चा खुश
एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर खान कहती हैं की नई बनी मां को खुश रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर मां खुश रहेगी तभी बच्चा भी खुश रह पाएगा। मां और बच्चे का एक बेहद खास रिश्ता होता है, दोनों के ही मूड का एक-दूसरे पर असर पड़ता है।

पिता का साथ भी है जरूरी
करीना का मानना है कि जैसे बच्चे के लिए मां जरूरी होती है, ठीक उसी प्रकार बच्चे के लिए पिता का होना भी जरूरी होता है।

आपसे सिखता है बच्चा
करीना भी इस बात को मानती हैं कि बच्चा माता-पिता से ही सीखता है, इसीलिए पैरेंट्स को हर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए। करीना का कहना है कि बच्चों को पढ़ने की आदत डालने के लिए जरूरी है कि आप भी इसे फॉलो करें। इंटरव्यू के दौरान करीना ने कहा था कि वो काम के बाद बुक्स पढ़ती हैं ताकि तैमूर भी वो देखें और सीखें।

Previous article#Viral : बिग बी ने सोशल मीडिया पर गर्व से शेयर किया नव्या का यह वीडियो
Next articleमहेश भट्ट के जन्मदिन पर शबाना आजमी ने लिखा इमोशनल नोट