Home Health बच्चों का IQ लेवल बढ़ाती है मछली, जानिए इसके 5 फायदे

बच्चों का IQ लेवल बढ़ाती है मछली, जानिए इसके 5 फायदे

Photo :

एक बच्चे की जिम्मेदारी पापा से ज्यादा मॉम की होती है। चाहे वो खाना हो, उसका व्यवहार हो या फिर बच्चे की सोचने की क्षमता सब कुछ मॉम पर ही डिपेंड करता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ाना चाहती हैं तो उसकी डायट में मछली को शामिल करिए। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिमाग को एकाग्र करने में मदद करता है।

पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में बच्चों के आईक्यू पर हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मछली बच्चों के दिमाग के लिए काफी अच्छी है। रिसर्च में कहा गया है कि जो बच्चे सप्ताह में एक बार मछली खाते हैं और सही नींद लेते हैं, उनका आईक्यू औसत की तुलना में चार अंक ज्यादा होता है। मछली में पाए जाने वाले पोषक तत्व सोचने और समझने की क्षमता को डेवलप करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं मछली खाने के फायदे।

– कोरोना के दौर में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए भी मछली को डायट में शामिल किया जा सकता है।

– मछली को रेगुलर बेसिस (सप्ताह में एक या दो बार) में अपनी डायट में शामिल करने से गठिया, डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम रहता है।

– अगर आपका बच्चा चीजें ज्यादा देर तक याद नहीं रख पाता है तो भी मछली फायदेमंद है। विशेषज्ञों के अनुसार मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 याद्दाश्त को बढ़ाने में मदद करता है।

Previous articleचंबा की शिखा 3 बार असफल, HAS में हासिल की चौथी रैंक
Next articleहिमाचल प्रदेश: भारत के पर्वतीय मैदान में रोमांच