Home Kids Corner सिर्फ मां ही नहीं पिता के तनाव का भी बच्चों के दिमाग...

सिर्फ मां ही नहीं पिता के तनाव का भी बच्चों के दिमाग पर पड़ता है असरः रिसर्च

Pic credit: Youandkids
एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि रोजाना एक पिता का तनाव उसके बच्चे के दिमाग के विकास को प्रभावित करता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, तनाव पिता के शुक्राणुओं को बदल देता है, जिससे बच्चे के दिमाग का विकास बाधित हो सकता है। नया शोध बच्चों के दिमाग के विकास में पिता की भूमिका की बेहतर समझ देता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल के रिसर्चर्स ट्रेसी बेल व अन्य ने नर चूहों पर किए गए प्रयोग में पाया कि उसके क्रोनिक तनाव का मुख्य कारण उसके पिता के शुक्राणु में हुआ जेनेटिक मैटेरियल माइक्रोआरएनए में हुआ उत्परिवर्तन है। यह जीन प्रोटीन की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अब शोधकर्ताओं ने इन माइक्रोआरएनए में हुए बदलाव के संबध में नई जानकारियां हासिल की हैं। पिता के शुक्राणुओं के माइक्रोआरएनए में हुए परिवर्तन का मुख्य कारण तनाव है।
रिसर्चर्स ने यह भी कहा कि पिता के जोखिम और बच्चों में बीमारी के जोखिम के बीच संबंधों के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर हम इन विकारों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं, जिससे इनका पता लगाने और इन्हें रोकने में कामयाबी मिलेगी। रिसर्चर्स ने यह भी कहा कि पिता के जोखिम और बच्चों में बीमारी के जोखिम के बीच संबंधों के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर, हम इन विकारों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं, जिससे इनका पता लगाने और इन्हें रोकने में कामयाबी मिलेगी।
Previous articleश्रिया सोम के ऑउटफिट में बॉलीवुड रॉयल ब्यूटी अदिति राव हैदरी
Next articleएक्सक्लूसिव इंटरव्यू : सुलेखा राणा सीनियर मैनेजर, स्पेशल ओलंपिक्स भारत