
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कभी भी पैकेट जूस नहीं पिलाना चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं सोडा और स्पोर्ट्स ड्रिंक भी छोटे बच्चों को नहीं देना चाहिए।
इनमे ब्रोमिनेटेड वनस्पति तेल होते हैं जो ब्रोमीन टॉक्सिन पैदा कर सकते हैं और बच्चों के तंत्रिका तंत्र (nervous systems), स्किन और स्मृति (memory) को प्रभावित कर सकते हैं।
इसके अलावा, इन ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में कैलोरी और चीनी होती है जो कैविटी का कारण बन सकती है। ये ड्रिंक्स न तो हमारे शरीर को कोई विटामिन और न ही खनिज प्रदान करती हैं।
अगर आपको बच्चों को कुछ हेल्थी पिलाना ही है तो घर मे बना ताज़ा फलों का जूस पिलायें। घर में दूध और दही से बनाकर फलों की स्मूथी दे सकती हैं। बच्चा अगर सोडा ड्रिंक पीना चाहता है तो घर में बना हेल्थी फ़िज़्ज़ी ड्रिंक बना कर दे। अपने बच्चों की सेहत के साथ चांस ना लें।










