
कोरोना ने हर किसी की लाइफ को इफेक्ट किया। दूसरी लहर का प्रकोप अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है कि विशेषज्ञों ने तीसरी लहर (Corona Pandemic Third Wave) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को बताया जा रहा है। ऐसे में अगर जरा सी भी लापरवाही बरती गई तो वो बच्चों के लिए मुसीबत बन सकती है। ऐसे में जरूरत है कि बच्चों को वो 5 आदतें सीखाने की जो उन्हें कोरोना की तीसरी से बचा सकती है।
1. हाथों की सफाई
बच्चा चाहे घर पर रहे या बाहर जाए उसे हाथों की सफाई जरूर सिखाएं। बच्चों को बताएं कि हाथों को साबुन और पानी से धोना कितना जरूरी है। कुछ खाने, किसी दोस्त से हाथ मिलाने के बाद हाथों को क्लीन करना कितना जरूरी है ये बच्चों को बताएं और उनकी आदत भी बनाएं।
2. हैंड सैनिटाइजर का यूज
बच्चा अगर स्कूल जा रहा है तो उसकी पॉकेट में हैंड सैनिटाइजर रख दें और उन्हें बताएं कि हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल हर आधे घंटे के बाद करना है।
3. दूसरों की चीजें न करें यूज
अगर बच्चा पार्क में या दोस्तों के घर पर खेलने जा रहा है तो उसे दूसरों की चीजें जैसे पानी की बोतल, टिफिन, मास्क या खिलौने यूज न करने दें। बच्चों को बताएं कि दूसरों की चीजें यूज करने से उन्हें इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
4. रूमाल कैरी करने की आदत
एक तरफ कोरोना है तो दूसरी तरफ मौसम बदल रहा है ऐसे में खांसी, जुकाम होना आम बात है ऐसे में बच्चों को रूमाल कैरी की आदत सिखाएं। खांसते, छींकते वक्त मुंह पर रूमाल रखना, नाक को पोंछते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल करना भी बच्चों को सिखाएं।
5. स्मार्टफोन क्लीन करना
कोरोना के दौर में अगर बच्चा घर पर है और स्मार्टफोन, लैपटॉप और गैजेट्स का यूज कर रहा है तो उसे इसे क्लीन करना भी सिखाएं।










