
चीन से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लोगों को चपेट में ले रहा है। ये वायरस बिना उम्र का लिहाज़ किये, अपने करीब आने वाले हर एक को अपना शिकार बना रहा है। क्या बड़े और क्या बच्चे। बच्चे कोरोना वायरस के बारे में कई सवाल कर रहे हैं जो बहुत लाज़मी भी है। विशेषज्ञों की माने तो हम माता पिता बिना घबराहट पैदा किए उन्हें कोरोना वायरस के लिए शिक्षित कर सकते हैं।
बताएं कैसे फैलता है वायरस
दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में स्कूलों को बंद कर दिया है. इसके बावजूद जरूरी है बच्चों को बताया जाए कि ये कैसे फैलता है. बच्चों को बताएं कि ये वायरस खांसी, छींक जैसी चीजों से फैलता है इसलिए खांसने, छींकने वाले लोगों से दूर रहें. और अगर हम कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो कोरोना वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं।
सिखाएं ये 4 बातें
- बच्चों को हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना सिखाएं.
- बच्चों को साबुन और पानी से हर आधे घंटे पर हाथ धोने के लिए कहें
- खांसने और छींकते समय पर रूमाल रखें और हाथों को धोएं
- अपने टीनएज (किशोर) बच्चों को अपना खाना, पानी या मेकअप का सामान दोस्तों के साथ शेयर न करने के लिए कहें।
- स्कूल और कॉलेज बंद हो चुके हैं। ऐसे में जितना हो सके उन्हें घर पर समय बिताने की सलाह दे।
- बाहर का खाना ना खाने की सलाह दें। घर का खाना ही सेफ है उन्हें ये समझाना भी बहुत ज़रूरी है।
- अगर बच्चे टीनएज में हैं तो उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग न करने के लिए सलाह दें।
- बच्चे को सिरदर्द, खांसी जैसी समस्या है तो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर दवा दें










