Home Kids Corner वीकेंड पर बच्चों के लिए बेस्ट है ये फूड

वीकेंड पर बच्चों के लिए बेस्ट है ये फूड

Instagram/@whiskaffair

बच्चों की परवरिश करना जितना मुश्किल काम है, उससे भी 100 गुणा मुश्किल है उन्हें खाना खिलाना। बच्चे खाने में बहुत नखरे करते हैं ऐसा इसलिए है क्योंकि बच्चों को अपने खाने में वैरायटी चाहिए। खासकर वीकेंड पर बच्चे मॉम से स्पेशल डिश की डिमांड करते हैं। बच्चों की डिमांड सुनने के बाद अक्सर मॉम कंफ्यूज हो जाती हैं कि आखिरकार ऐसा क्या बनाया जाए जो बच्चों को टेस्टी भी लगे और उनकी सेहत के लिए भी अच्छा हो। ऐसे में आप आलू पोस्तो ट्राई कर सकती हैं। पोस्तो, जिसे हिंदी में हम पोस्ता और खसखस कहते हैं, यह बंगालियों का खास व्यंजन है। जो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

आलू पोस्तो बनाने के लिए सामग्री

– छोटे आकार के आलू 250 ग्राम
– 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल
– 50 ग्राम खसखस (पोस्तो) की प्यूरी
– नमक, स्वादानुसार
– 1 छोटा चम्मच शक्कर
– 1 चम्मच कलौंजी
– हल्दी पाउडर
– 1 चम्मच घी

आलू पोस्तो बनाने की विधि

– खसखस (पोस्तो) को भिगोकर 2 से 3 घंटों के लिए छोड़ दें।
– खसखस (पोस्तो) अच्छे से फूल जाए तो इसे मिक्सी में पीस लें।
– आलूओं को छील लें और अच्छी तरह से धोकर साफ करें।
– एक कढ़ाई या पैन में तेल गर्म करें और कलौंजी को भूनें और आलू डालें।
– अब इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर पांच मिनट तक पकाएं।
– इसके बाद खसखस प्यूरी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
– धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए पकाएं।
– अब इसमें शक्कर डालकर मिक्स करें।

आपका आलू पोस्तो तैयार है, इसे गर्म रोटी या चावल के साथ सर्व बच्चों को करें।

Previous articleVIDEO: भाग्‍यश्री का ये नुस्‍खा बढ़ती उम्र की झाइयां से दिलाएगा छुटकारा
Next articleActor Kriti Kharbanda visits the Japanese fashion brand’s new store Onitsuka Tiger in New Delhi