
ये बात तो आप भी माने होंगे की ‘सही परवरिश’ की कोई बंधी बंधाई परिभाषा नहीं होती है। न ही सही परवरिश के नपे तुले फार्मूला हैं। फिर भी परवरिश के कुछ नुस्खे आपके बच्चे को खुशहाल रखने और एक अच्छा व्यक्ति बनने में बड़े मददगार साबित हो सकते हैं।
इसमें कोई दो राय नहीं की हमारे बच्चे हमें फ़ॉलो करते हैं। इसलिए मुझे लगता है की एक अच्छे रोल मॉडल बन कर हम अपने बच्चों को बहुत कुछ सीखा सकते हैं और वो भी आसानी से। इसके लिए ससे ज़रूरी है ये जानना की बच्चो के सामने हमें क्या और कैसे करना चाहिए।
1 आप जितना हो सके बच्चों के साथ प्यार और सयम के साथ पेश आएं। हमारे बच्चे हमीं को देखते हुए बड़े होते है हम कब किस सिचुएशन में कैसा बर्ताव करते हैं। उनकी इस पर भी हमेशा नज़र रहती है। इसलिए अगर आप बच्चों को शान्ति से और प्यार से सबके साथ पेशा आना सिखाते हैं तो आपको हर समाये खुद भी घर, परिवार और अपनों के साथ प्यार भाव से ही रह कर उसके सामने उदहारण पेश करना पड़ेगा। अगर आप खुद ज़िंदगी की रोज़ की उलझनो से परेशान होकर उनपर गुस्सा करेंगे या चिल्लायेंगे तो बच्चे भी वैसा ही करेंगे।
2 बच्चों को किताबों से दोस्ती सिखाने के लिए सबसे अच्छा तरीका ये भी है की आप भी किताबो से दोस्ती करें। अगर आप किताबें पढ़ने के शौकीन हैं और बच्चों के सामने अपने पढ़ने के प्यार को या शोक को सामने दिखते हैं। तो इसकी बहुत संभावनाएं हैं की आपका बच्चा भी आपकी इस आदत और शोक को अपना ले।
3 जब आप एक्सरसाइज़ करते समय अपने बच्चों को भी इसमें शामिल करते हैं तो इससे वो भी इस शरीर का सम्मान करना सीखता है। अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना सीखता है। कहते है न कि बचपन की आदतें आसानी से नहीं जाती है।
4 बच्चो के सामने हमेशा अपने पार्टनर और घर के बड़ों के साथ सही ढंग से पेश आएं। मुझे लगता है ये सबसे बड़ा और सबसे ज़रूरी पॉइंट है जिससे हम अपने बच्चों को अपने पार्टनर और अपने से बड़ों के साथ सम्मान भरी ज़िंदगी कैसे जी जाती है ये सिखाते हैं।
आपको पेरेंटिंग से जुड़े ये टिप्स कैसे लगे अपनी राय हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजियेगा। हमें इंतज़ार रहेगा।










