Home Inspiring Women विभा सुदर्शन एक बहुमुखी प्रतिभा

विभा सुदर्शन एक बहुमुखी प्रतिभा

English

मिस विभा सुदर्शन दिल्ली एनसीआर का एक जाना पहचाना नाम। एक फेमस फैशन डिज़ाइनर जिन्हे ऑकल्ट साइंस में भी महारत हांसिल है। मिस विभा को ऑकल्ट साइंस से जुड़े 20 साल से भी ज़्यादा वक़्त हो चुका है।

पर बहुत ही कम लोग जाते हैं मिस विभा के एक फैशन डिज़ाइनर से ऑकल्ट साइंस एडुकेटर बनने की वजह। मिस विभा उस वक़्त महज़ 23 से 24 साल की थीं जब उन्हें पता चला की उनके पिता को कैंसर है। जब तक परिवार को उनकी इस बीमारी का पता चला उस वक़्त काफी देर हो चुकी थी। उनके पिता का कैंसर लास्ट स्टेज पर था। पिता का दर्द विभा को भी बर्दाश नहीं होता था। उनका करहाना परिवार में किसी से देखा नहीं जाता था। परिवार को कुछ समझ नहीं आ रहा था। डॉक्टर्स के इलाज़ के बावजूद उनके शरीर का दर्द बर्दाश से बहार होता जा रहा था।

ऐसे में किसी ने मिस विभा सुदर्शन को सलाह दी की वो रेकी सिख लें। उस वक़्त रेकी इंडिया में इंट्रड्यूस ही हुआ था। ज़्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते थे। मिस विभा ने अपने पिता के लिए रेकी सीखी। जब वो उनको रेकी ट्रीटमेंट देती थी तो उनको बड़ा आराम मिलता था। पर क्यूंकि वो कैंसर की लास्ट स्टेज पर थे। इसलिए उन्हें बचाना मुश्किल था। कुछ 4 महीने बाद उनका देहांत हो गया। मिस विभा को इस डिप्रेशन से निकल भी नहीं पाई थी की मुंबई में उनकी मुलाकात एक चाइनीज़ टैरो कार्ड रीडर से हुई। मिस विभा की उस चाइनीज़ टैरो कार्ड रीडर से हुई मीटिंग उनकी ज़िंदगी में एक नए चैप्टर की शुरुआत थी। जब उन्होंने डिसाइड किया वो ऑकल्ट साइंस की दुनिया का हिस्सा बनेगी।

इसके बाद मिस विभा सुदर्शन ने टैरो कार्ड रीडिंग, थीटा हीलिंग, करुणा रेकी, पायरा वास्तु, न्यूमेरोलॉजी की एजुकेशन ली। आज 20 साल से भी ज़्यादा वक़्त से मिस विभा सोसाइटी में ऑकल्ट साइंस के ज़रिये लोगों की मदद कर रही हैं। जिसके लिए उन्हें कई अवार्ड्स से भी सम्मनित किया जा चुका है।

2014 में उन्हें हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से ऍमटीएनल परफेक्ट हेल्थ मेला अवॉर्ड और ज़ूम दिल्ली न्यूज़ पेपर की तरफ से मिस विभा को टैरो रीडिंग के लिए ज़ूम विनर अवार्ड दिया गया।

2017 में हेल्थी यूनिवर्स फाउंडेशन की तरफ से मिस विभा को वुमन एक्सीलेंस अवॉर्ड, ज़ूम दिल्ली 100 टॉप फेमस पर्सनालिटी अवॉर्ड, राजीव गांधी ग्‍लोबल एक्‍सीलेंस अवार्ड की तरफ से राजीव गाँधी अवॉर्ड और यश अहलावत और रुचिका कृष्णानी की तरफ से उनके बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2017 दे कंटस्टेंट के ग्रूमिंग सेशन के लिए अवार्ड से नवाज़ा गया।

Previous articleखूबसूरत हाथ पाने हैं तो लिए घर पर ऐसे करें मैनीक्योर
Next articleअगर आपका बच्चा फ्रूट्स नहीं खाता तो ट्राई करें ये तरीके
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in