Home Inspiring Women IAS टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने UPSC 2020...

IAS टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने UPSC 2020 में हासिल की 15वीं रैंक

IAS Tina Dabi with sister Ria Debi

अपनी बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए रिया डाबी ने 2020 की संघ लोक सेवा आयोग UPSC की परीक्षा को क्रैक किया और 15वीं रैंक हासिल की है। UPSC IAS टॉपर टीना डाबी ने 2015 में यूपीएससी में टॉप किया था। अंतिम चरण के रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किए गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

IAS टीना डाबी, जो वर्तमान में राजस्थान कैडर में संयुक्त सचिव वित्त (कर) के रूप में तैनात हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर यह खुश खबर शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी छोटी बहन रिया डाबी ने यूपीएससी 2020 परीक्षा में 15 रैंक हासिल की है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया डाबी ने भी अपनी बड़ी बहन की तरह दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में ही पढ़ाई की है।

संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी सिविल सेवा 2020 का अंतिम रिसल्ट 24 सितंबर को घोषित हुए। इस साल कुल 761 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा पास करने वालों में 216 महिलायें और 545 पुरुष है। दिल्ली में रहने वाली रिया डाबी अपनी बहन की तरह लेडी श्रीराम कॉलेज, नई दिल्ली की पूर्व छात्रा हैं। रिया की रुचि पढ़ने में है और वह खुद को एक शौकिया कलाकार के रूप में भी प्रस्तुत करती है।

अंतिम चरण की परीक्षा (मेन) के रिसल्ट में शुभम कुमार ने पूरे भारत में पहली रैंक हासिल की है। उनके बाद दो महिलाएं जागृति अवस्थी (AIR 2) और अंकिता जैन (AIR 3) टॉप पर हैं। टॉप 25 उम्मीदवारों में से 12 महिलाएं हैं। नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।

Previous article#SkinCare – Best skin hydrating face mask and creams
Next articleUltimate Skincare Routine to Prevent Aging by Dr. Blossom Kochhar