
हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने विभिन्न कार्यों और अलग-अलग क्षेत्रों में देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी ख्याति प्राप्त की है। इनमें से एक ऐसी ही हिमाचल प्रदेश के नूरपुर की बेटी रिचा राणावत हैं, जिसने विदेश में इंग्लैंड स्थित माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की सह कंपनी अवांडे की ग्लोबल हैड बनकर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर दिया है। रिचा नूरपुर के गांव जसूर से हैं और प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालविका पठानिया व गोविंद पठानिया की बेटी हैं।
रिचा पूरे विश्व में फैली अवांडे कंपनी की विभिन्न शाखाओं में आईटी में अपना करियर बनाने वाले अनुभवी युवाओं को परखने और उनको जॉब पर रखने का काम देखती हैं। रिचा पिछले साल इस कंपनी की यूरोप में हेड बनी थी।
रिचा राणावत को कंपनी में आईटी क्षेत्र के लिए लड़कियों की भागीदारी को पुरुषों के बराबर करने के विशेष प्रयास के लिए किए सराहा गया है। रिचा के अनुसार अब उनकी कोशिशों का सही परिणाम आने शुरू हो गए हैं। साथ ही रिचा ने बताया, इंग्लैंड में एक अच्छी बात यह देखने को मिलती है कि यंहा पर लोग की योग्यता को अहमियत दी जाती है।










