Home Inspiring Women कहानी सुनाने के लिए नए जमाने के टूल से बड़े बदलाव

कहानी सुनाने के लिए नए जमाने के टूल से बड़े बदलाव

India Story App भारतीय स्मारकों संरक्षित जगहों और शहर की पुरानी इमारतों का सावधानी पूर्वक क्यूरेटेड ऑडियो टूर के माध्यम से कहानी सुनाने का माध्यम है।

क्या आपने कभी अपनी दादी या नानी से कोई कहानी सुनी है ? आज के न्यूक्लियर फैमिली के कल्चर में यह थोड़ा मुश्किल सा लगता है। पर कहानी सुनने – सुनाने के ये खूबसूरत पल आपकी ज़िंदगी से ना खोए इसके लिए युवा पीढ़ी अपने रचनात्मक दिमाग से कुछ कुछ नए जुगाड़ या फिर कहें नए – नए टूल्स और एप्प बना रही है।

17 वर्षीय अवंतिका खन्ना ने भी कुछ ऐसा ही शानदार काम किया इंडिया स्टोरी ऐप बना कर। अवंतिका खन्ना श्री राम स्कूल, अरावली कैंपस, गुड़गांव की 12 वीं कक्षा की छात्रा हैं। अवंतिका खन्ना ने भारतीय संस्कृति, विरासत और धरोहर के संरक्षण के लिए यह कदम उठाया है।

अवंतिका खन्ना का स्टार्टअप इंडिया स्टोरी ऐप पूरी तरह से उसके जैसे छात्रों के द्वारा बनाये हुए ऐप से चलता है। अवंतिका खन्ना का इंडिया स्टोरी ऐप भारतीय स्मारकों संरक्षित जगहों और शहर की पुरानी इमारतों का सावधानी पूर्वक क्यूरेटेड ऑडियो टूर के माध्यम से कहानी सुनाने का माध्यम है। एक समय में एक कहानी से भारत की समृद्ध विरासत को फिर से खोजने में मदद करता है।

ऐप जीपीएस नेविगेशन पर चलता है और प्रत्येक स्मारक और ऐतिहासिक रूप से प्रमुख स्थान के इतिहास और संस्कृति को बता सकता है। ऐप द्वारा बताए गए डेटा और ऐतिहासिक तथ्य भी अवंतिका की टीम में काम करने वाले छात्रों के एक समूह द्वारा क्यूरेट और सत्यापित किए जाते हैं।

Google Play पर उपलब्ध यह अपनी तरह का एक अनूठा ऐप है जो उपयोगकर्ता को भारत के विविध और आकर्षक अतीत की यात्रा के माध्यम से, इंटरैक्टिव ऑडियो गाइड का उपयोग करके यह सुनिश्चित करता है कि भारत में यात्रा करने वाले सभी लोग इसके प्रामाणिक जादू का अनुभव कर सकें। अवंतिका खन्ना ने इस स्टार्टअप की शुरआत की है।

अवंतिका खन्ना की वेबसाइट के अनुसार वह भी हर एक भारतीय की तरह महाकाव्यों, पौराणिक कथाओं और लोक कथाओं की कहानियां सुनकर बड़ी हुई हैं। कहानी सुनाना हमारी संस्कृति का अभिन्न और गहरा हिस्सा रहा है। कहानी न केवल अतीत के बारे में जानने का एक अच्छा साधन है, बल्कि हमारे मूल्यों और विचारों को आकार देने के लिए एक रूपरेखा के रूप में भी।

अवंतिका के अनुसार, इंडिया स्टोरी कहानी कहने की प्राचीन कला के बारे में है जो एक तकनीकी मंच का उपयोग करके नए जमाने के इंटरैक्टिव ऑडियो गाइड के माध्यम से अतीत को जीवंत करती है। “यह हमारे देश के अतीत के बारे में भारतीयों के दिलों में जोश को फिर से जगाने के साथ-साथ इसके पुरातात्विक प्रतीकों को संरक्षित करने की आवश्यकता को उजागर करना चाहता है। भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करके इंडिया स्टोरी ऐप आधुनिक और प्राचीन का तरीकों का मिश्रण प्रदान करता है।

इंडिया स्टोरी को पूरी तरह से छह शहरों के 19 छात्रों की एक टीम चलती है। जिसमे अलग अलग शहर से फोटोग्राफर, ऐप डेवलपर्स, कंटेंट राइटर और सिटी मैनेजर की टीम शामिल है। सभी उम्र के लोगों के लिए ऑडियो टूर को मजेदार बनाने के लिए एक ताज़ा युवा टीम नया दृष्टिकोण जोड़ती है।

Previous articleहेलो मॉम्स – ऐसे करें मजबूत खुद से खुद काकनेक्शन
Next articleबिपाशा बसु ने किया प्रूव बीच लुक के लिए जरूरी नहीं बिकनी पहनना
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.