दुनिया में कुछ लोगों की कहानी ऐसी होती है जिसके बारे में सुनकर ही आंखें नम हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने जिंदगी में बहुत सी दिक्कतों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी और दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
A post shared by Muniba Mazari (@muniba.mazari) on
हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की रहने वाली मुनिबा मजारी किसी भी इंसान के लिए प्रेरणा हैं। इसलिए मुनिबा को पाकिस्तान की आयरन लेडी कहा जाता है, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की नेशनल एंबेसडर का दर्जा भी दिया हुआ हैं। आइए जानते हैं आखिर मुनिबा के जीवन में ऐसा क्या हुआ था…
A post shared by Muniba Mazari (@muniba.mazari) on
3 मार्च 1987 को जन्मी मुनिबा की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी। शादी के 2 साल बाद ही वो दुर्घटना हो गई जिससे उनकी जिदंगी बदल गई। आज मुनिबा व्हीलचेयर के जरिए चलती हैं। सिर्फ 20 वर्ष की उम्र में कार एक्सीडेंट में मुनिबा के कमर के नीचे के हिस्से में गंभीर चोटे आईं, जिस कारण वो अपने पैरों पर खड़े होने में असमर्थ हो गई हैं।
A post shared by Muniba Mazari (@muniba.mazari) on
उनके पति कार चलाते-चलाते सो गए और अचानक से कार कंट्रोल से बाहर हो गई, एक्सीडेंट से पहले मुनिबा के पति ने कार से बाहर छलांग लगा दी, लेकिन मुनिबा कार में ही रह गईं और एक्सीडेंट की वजह से बहुत गंभीर तरह से घायल हो गईं, और 2.5 महीनों तक हॉस्पीटल में रहीं और उसके बाद अपने पैरों पर चलने लायक नहीं रहीं, अपाहिज होने की वजह से पति ने मुनिबा को तलाक दे दिया, लेकिन मुनिबा ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ने लगीं, मुनिबा ने अपना पेंटिग का करियर फिर से शुरू किया।
A post shared by Muniba Mazari (@muniba.mazari) on
आज मुनिबा मोटिवेशनल स्पीकर हैं और लोगों को प्रेरित करने का कार्य करती हैं। पैरों से न चलने पर भी वो हर काम करती हैं, जिससे खुशी मिले। आज पेटिंग की दुनिया में मुनिबा का बहुत नाम है, हाल ही में उन्होंने ‘मुनीबा कैनवस’ का ब्रांड शुरू किया है।