Home Inspiring Women मानुषी छिल्लर के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2017 का ताज

मानुषी छिल्लर के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2017 का ताज

Ashu Das
सभी भारतीयों के लिए प्राउड मोमेंट। हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर के सिर पर 2017 का खिताब सजा है। मानुषी से पहले ये खिताब 16 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था।
हरियाणा की मानुषी छिल्लर मेडिकल स्टूडेंट हैं। फर्स्ट रनरअप मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा को सेकेंड रनर अप बनाया गया।
इस कॉन्टेस्ट में मिस इंडिया मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। इसका जवाब देते हुए मानुषी ने कहा कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।
Previous articleट्रैडीशनल हो या इंडो – वैस्टर्न हर ड्रेस के साथ मैच करें ‘मांग टीका’
Next articleडेनिम में खुद को दिखाएं स्टाइलिश