Home Inspiring Women लिबर्टी की कुसुम लता ने जीता नेशनल किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक

लिबर्टी की कुसुम लता ने जीता नेशनल किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक

लिबर्टी की कुसुम ने जीता नेशनल किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक, लिबर्टी के एम डी शम्मी बंसल ने दी बधाई, कहा अब इंटरनेशनल में जीतेगी सोना

Liberty's Kusum won gold medal in National Kick Boxing
Liberty's MD Shammi Bansal Congratulating Kusum
करनाल – लिबर्टी शूज का वाको इंडिया सीनीयर वाको इंडिया राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर रही किक बॉक्सिंग की इंटरनेशनल खिलाड़ी कुसुम लता ने अपने बर्ग में गोल्ड मैडल जीता है।उसे इस उपलव्धि पर लिबर्टी शूज लिमिटेड के एम डी शम्मी बंसल ने बधाई दी है।उन्होंने कहा कि वह निश्चित ही प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। कुसुम लता ने 18 से 21 जुलाई 2019 तक  हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित हो रही वाको इंडिया नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता  में 75 kg भार वर्ग में अन्तर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी कुसुम गोयला कला ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता । अंजु सभरवाल ने अपने अपने भार वर्ग में रजत पदक जीता । लिबर्टी शूज के महानिदेशक शम्मी  बंसल जी और  श्री सुशील जैन  ने अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया ।इस प्रतियोगिता के दौरान श्री संतोष कुमार अग्रवाल जी वाको इंडिया किकबॉक्सिंग के अध्यक्ष , बिजेंद्र सिंह लोहान हरियाणा ओलम्पिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष  नीरज लोहचब जी, प्रदीप,  महेश कुशवाहा , श्री संतोष म्हात्रे, श्री कार्तिक डाकुवा ,आनंद बालू , पंकज जैन , और  सुरेश शर्मा  श्रीभारत सरकार के गृह मंत्रालय में निदेशक श्रीमती चित्रलेखा ,संसद राजेंद्र सिंह शर्मा  )ने अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया अन्तर्राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग रैफरी जसवंत सिंह ने कहा कि आने वाली विश्व किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता बोस्निया में आयोजित होने वाली है जिसमें झज्जर जिले की गोयला कला की बेटी तथा लिबर्टी की तरफ से खेलने बाली  कुसुम भाग लेंगी और अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर लिबर्टी शूज लिमिटेड के एमडी शम्मी बंसल ने कहा कि लिबर्टी परिवार हमेशा खिलाड़ियों  को प्रोत्साहित करता है।

 

Previous articleकैसे दिखें रक्षाबंधन पर सबसे खूबसूरत ?
Next articleसाड़ी पहननी हैं तो कंगाना राणावत से ले प्रेरणा