
एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स (AAC) की हाल ही में घोषणा की गई, जिसमे कोंकणा सेनशर्मा ने लीडिंग रोल केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। कोंकणा सेन शर्मा ने अजीब दास्तान में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी में चार लघु कथाएँ शामिल हैं और ये पाँच महिलाओं की कहानी बताती हैं। फिल्म हमारे समाज के लिए बहुत प्रासंगिक कुछ मुद्दों की पड़ताल करती है। अदिति राव हैदरी और कोंकणा सेनशर्मा अभिनीत नीरज घायवान की कहानी गिली पुच्ची विशेष रूप से एंथोलॉजी में खास रही। गीली पुच्ची ने 40 मिनट में जाति व्यवस्था, पितृसत्ता, कामुकता और विशेषाधिकार जैसे मुद्दों को दिखाया है। कोंकणा सेनशर्मा की सीरीज मुंबई डायरी 26/11 जो धर्म, ओटीटी सेंसरशिप, सहिष्णुता, प्रतिबंध और स्क्रीन पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व सहित अन्य विषयों के बारे में बात करती हैं।
View this post on Instagram
ऐक्ट्रेस कोंकणा सेनशर्मा ने कभी मुख्यधारा की बॉलीवुड ऐक्ट्रेस बनने की दौड़ में रेस नहीं लगाई। वह यह कहने से कभी नहीं कतराती कि अपर्णा सेन की बेटी होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। अपर्णा सेन के निर्देशन में बनी ‘द रेपिस्ट’ फिल्म, बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (BIFF) में कोंकणा के साथ जुड़ती है, जहां उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पूरी परवरिश और कला, संस्कृति के इर्द-गिर्द घूमती है।
कोंकणा सेनशर्मा का जन्म पश्चिम बंगाल के कलकत्ता शहर में 3 दिसंबर, 1979 को हुआ, वह एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम करती हैं। वह एक ऐसे परिवार में पली-बढ़ी, जो एक मजबूत सिनेमाई पृष्ठभूमि से आता है। उनकी मां अपर्णा सेन एक प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं और शर्मा के नाना, चिदानंद दासगुप्ता, एक फिल्म समीक्षक, विद्वान, प्रोफेसर, लेखक और कलकत्ता फिल्म सोसाइटी के सह-संस्थापकों में से एक थे। कोंकणा के पिता मुकुल शर्मा एक साइंस लेखक और पत्रकार थे। कोंकणा सेन शर्मा मॉडर्न हाई स्कूल की छात्रा रही हैं जो एक लड़कियों का स्कूल है, और दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से 2001 को अंग्रेजी में डिग्री प्राप्त की है।
View this post on Instagram
फिल्म उद्योग के पेशेवरों से भरे एक बड़े परिवार से होने के बावजूद कोंकणा कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं।, चूंकि उनकी मां मुख्यधारा की अभिनेत्री थीं, तो वह कभी-कभार शूटिंग के लिए उनके साथ जाती थीं। चार साल की उम्र में एक बार सेट पर शूटिंग के लिए एक छोटे लड़के की जरूरत थी, उस समय कोई मिला नहीं तो कोंकणा के बालों को काटकर उससे फिल्म में अभिनय कराया गया। फिल्मों के बारे में कोंकणा ने बचपन से ही अपने परिवार से बहुत कुछ सीखा है।
आर्ट सिनेमा के चेहरे के रूप में पहचान बनाने वाली कोंकणा ने कलाकार के रूप में बंगाली फिल्म ‘एक जे अच्छे कन्या’ से अपनी शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री, मिस्टर एंड मिसेज अय्यर, पेज 3, ओमकारा, गोयनार बक्शो जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने लगीं।
कोंकणा सेनशर्मा, 2001 में अपनी माँ अपर्णा सेन द्वारा निर्देशित अंग्रेजी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज अय्यर’ से सुर्ख़ियों में आईं और उनके अभिनय के प्रदर्शन को खूब सराहा गया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके प्रदर्शन को बाद में 2010 में फिल्मफेयर द्वारा “टॉप 80 आइकॉनिक परफॉरमेंस” के अंक में शामिल किया गया था।
View this post on Instagram
एक तमिल ब्राह्मण महिला से लेकर एक चतुर पत्रकार, मानसिक रूप से बीमार महिला का ग्रे करेक्टर, कोंकणा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में हर किरदार निभाए हैं। पेज3 (2005) की सामाजिक फिल्म में एक चतुर पत्रकार की उनकी भूमिका की प्रशंसा हुई और वह फिल्म देखने वाली जनता के लिए एक अधिक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। कोंकणा सेन शर्मा को मीरा नायर की हॉलीवुड फिल्म, द नेमसेक (2007) के लिए मुख्य भूमिका की पेशकश की गई। उन्होंने 15 पार्क एवेन्यू (2005) में मानसिक रूप से बीमार महिला के रूप में और ओमकारा (2006) में एक मध्यम आयु वर्ग की ग्रामीण महिला के रूप में चर्चित प्रदर्शन के साथ अभिनय किया। उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ एक्टर पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दोनों मिले। कोंकणा ने रितुपर्णो घोष की बंगाली आर्ट फिल्म दोसर में अभिनय किया, जिसका कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रीमियर हुआ। उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए महिंद्रा इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल (MIAAC) फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
कोंकणा सेनशर्मा अपने आपको बॉलीवुड के ए-लिस्ट अभिनेता की लिस्ट में नहीं रखती हैं, वह बस अपने काम का आनंद लेते हुए एक सामान्य जीवन के साथ काम करने वाली ऐक्ट्रेस हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram










