
विडंबना यह है कि आजकल हर जगह कानून की पढ़ाई करने वाले ज्यादातर सीनियर वकीलों या अमीरों के बच्चे हैं। जिससे हाशिये के समुदायों के लोगों को पैसों के आभाव में अदालतों में प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है। ऐसे ही लोगों की मदद किरूबा मुनुसामी (Kiruba Munusamy) करती हैं जो पेशे से एक मानवाधिकार वकील और दलित कार्यकर्ता हैं। साथ ही वह जातिगत भेदभाव और लैंगिक हिंसा के मामलों पर काम करती हैं।
किरूबा मुनुसामी दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के सलेम शहर के एक दलित समुदाय से हैं। किरूबा मुनुसामी समाज के बहुत ही निचले तबके से हैं, उन्होंने अपना बचपन दो बड़ी बहनों के साथ सलेम शहर की एक ऐसी झुग्गी बस्ती में बिताया जहां शहर के सीवेज पाइप समाप्त होते थे। इन सबके बावजूद किरूबा के पिता ने यह सुनिश्चित किया कि उसके सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। किरूबा, पिता के अनुशासन के प्रति आकर्षित होकर उसके मन में कानून की डिग्री घर कर गई, और उसने फिर पीछे मुड़कर देखा नहीं। हालांकि, विशेष रूप से एक दलित महिला के रूप में उन्हें भारतीय समाज में व्याप्त पक्षपात और भेदभाव का सामना हर जगह करना पड़ा।
View this post on Instagram
किरूबा मुनुसामी के स्वतंत्र रूप से काम करने के फैसले और 2008 में 22 साल की उम्र में बार कॉउंसिल पास करने के बाद उन्होंने दलित महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों और ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों से जुड़े संवेदनशील मामलों में जल्दी ही अपना नाम बना लिया। मानवाधिकार वकील और दलित कार्यकर्ता किरूबा मुनुसामी ने 2015 में दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट से जूनियर एडवोकेट के रूप में एक बहुप्रतीक्षित करियर की शुरुआत की थी।
मुनुसामी 11 साल से अधिक समय से कानून का अभ्यास कर रही हैं। शीर्ष अदालत पर नज़र रखने से पहले वह मद्रास उच्च न्यायालय में दो ऐतिहासिक मामलों का हिस्सा रही हैं। अधिकांश मुवक्किल कोर्ट फीस और फाइलिंग खर्च का भुगतान भी नहीं कर सकते, ऐसे में पेशेवर वकील की फीस की बात तो ही छोड़ दीजिए। लेकिन उन सबकी ज़रूरतें बहुत बड़ी हैं, इसलिए किरूबा मुनुसामी अक्सर नि:शुल्क काम करती हैं, और किरूबा अपनी ज़रूरत के लिए क्राउडफंडिंग से पैसा जुटाती हैं।
एक वकील और कार्यकर्ता के रूप में अपने लगभग एक दशक लंबे करियर में, किरूबा ने देश की कानूनी प्रणाली में सामाजिक न्याय प्राप्त करने में पक्षपात को करीब से देखा है। पक्षपात और एक समान प्रतिनिधित्व के मुद्दे से निपटने की कोशिश के लिए उन्होंने पिछड़े समुदायों के छात्रों को कानून की डिग्री हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया।
View this post on Instagram
मुनुसामी को कम ही पता था कि कई हाई प्रोफाइल मामलों में जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव किया जाता है। वहीं, दक्षिण भारतीय वकील संवैधानिक कानून और सामाजिक कानून के बीच स्पष्ट असंतुलन देखते हैं। 32 वर्षीय किरूबा मुनुसामी बोलने में मुखर हैं। उसे होना ही चाहिए, अन्यथा वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कभी नहीं पहुँच पाती जहाँ वह एक स्वतंत्र मानवाधिकार वकील के रूप में काम करती है।










