
एक छोटे से मध्यम वर्गीय किसान परिवार में रहने वाली लड़की भारत में सबसे यूनीक बिजनेस चला रही है। और वह भी अपने खुद के दम पर। मनीषा धात्रक एक महिला एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) है, जो वरुण एग्रो प्रोसेसिंग फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं।
मनीषा धात्रक महाराष्ट्र के एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से है, उनकी पिताजी कॉन्स्टेबल थे। मनीषा ने मनमाड में एक मराठी माध्यम के स्कूल में पढ़ाई की और इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। मनीषा की शादी भी किसान परिवार में हुई। मनीषा ने पढ़ाई करते समय ही अपनी कंपनी शुरू करने का सपना देखा।
मनीषा ने महाराष्ट्र की उद्योगवर्धिनी से फूड प्रोसेसिंग का कोर्स किया। जहां उन्होंने कानूनी दस्तावेज और मशीनरी प्रोसेसिंग के बारे में सीखा। कोर्स के दौरान बहुत सारी फूड प्रोसेसिंग प्लांट की विजिट की और उनके बारे में जानकारी हासिल की।
अपनी शादी के एक दशक बाद तक उन्होंने टोमैटो केचप की एक छोटे पैमाने की फैक्ट्री चलाई जो सफल रही, जिससे उन्हें बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित करने के अपने सपने को पूरा करने का विश्वास मिला। वह एक किसान पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती थी और उसके पास टमाटर के अत्यधिक उत्पादन वाले खेत थे। इसलिए मनीषा ने टमाटरों को ख़राब होने से बचने के लिए उनको प्रोसेस करने के साथ कंपनी शुरुआत करने का फैसला किया। उनके पहला ट्रायल नमूने को हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने पसंद किया। आज वरुण एग्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से स्वीकृत विक्रेता है और भारत में सबसे बड़ा टमाटर प्रोसेसर है।
Varun Agro has announced a new product! The best ketchup in Varun's prime category.#Zingatketchup #Varunagro pic.twitter.com/c46jRVlIuq
— Manisha Dhatrak (@varunagrofpl) September 17, 2019
मनीषा ने नासिक से 25 किलोमीटर दूर उमराले में 17 एकड़ जमीन पर अपनी कंपनी शुरू की। नई मशीन और सीधे खेतों से फैक्ट्री में आने वाले टमाटर से कंपनी का ग्रोथ बहुत तेजी से हुआ। उन्होंने करीब 120 से अधिक लोगों को रोजगार दिलवाया और साथ ही वहां के सभी किसानों को टमाटर की फसल का अच्छा दाम भी दिया। मनीषा की कंपनी वरुण एग्रो अब आम, अमरूद, पपीता, केला, नींबू, जैसे फलों के पेस्ट की भी पैकिंग करती है। मनीषा ने फ्रूट जूस और टोमेटो सॉस जैसे कई सारे प्रोडक्ट भी लॉन्च किए। उन्होंने बहुत ही कम समय में देश और विदेश अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट को बेच कर एक नया मुकाम हासिल किया। आज मनीषा की वरुण एग्रो प्रोसेसिंग फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अमेरिका और यूरोप जैसे कई देशों में अपने ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।










