
आईसीएआई (ICAI) ने जुलाई 2021 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस साल मेरिट लिस्ट में महिला उम्मीदवारों का दबदबा रहा। मेंगलुरु स्थित रूथ क्लेयर डिसिल्वा ने 14 सितंबर को घोषित सीए फाइनल परीक्षा परिणामों में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल किया। इस साल, चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा के पुराने और नए दोनों पाठ्यक्रमों के परिणामों में महिलाओं ने टॉप स्थान हासिल किया है। पुराने कोर्स में जहां रूथ डिसिल्वा ने टॉप किया, तो वहीं मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने नए पाठ्यक्रम में शीर्ष स्थान हासिल किया। इन दोनों कोर्स में दूसरा और तीसरा रैंक भी लड़कियों ने हासिल किया।
परिणाम घोषित होने के बाद रूथ डिसिल्वा ने अपने परिवार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। “मैंने 4-5 महीने की कड़ी मेहनत की, जो आखिरकार रंग लाई। मेरे आसपास के सभी लोग खुश हैं। यह एक सामूहिक उपलब्धि है। अपनी सफलता से उत्साहित हैं, सी ए टॉपर ने कहा कि वह परीक्षा पास करने के लिए आश्वस्त थी लेकिन रैंक हासिल करने के लिए अनिश्चित थी। रूथ डिसिल्वा ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा।
रूथ डिसिल्वा ने मेंगलुरु से स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर डिस्टेंस लर्निंग से बीकॉम (ऑनर्स) किया। रूथ डिसिल्वा ने समाचार एजेंसी को बताया की, “स्कूल के दिनों से ही अकाउंटेंसी मेरा पसंदीदा विषय था और इसलिए, मैंने डिस्टेंस लर्निंग (दूरस्थ शिक्षा) मोड के माध्यम से डिग्री (स्नातक) की पढ़ाई की और सीए परीक्षा की तैयारी शुरू की।”
रूथ डिसिल्वा ने बताया की उन्होंने 2014 से ही सीए की यात्रा शुरू की और लगातार परीक्षा की तैयारी करती रहीं। वह हर दिन लगभग 8-9 घंटे पढाई करती थीं। मैंने थ्योरी विषयों की तैयारी खुद से ही की और दूसरों विषयों के लिए ऑनलाइन क्लास का सहारा लिया। मेरी तैयारी का एक मुख्य स्रोत AIR 1 के लिए अजय और अतुल अग्रवाल का Youtube चैनल रहा। बाकी विषयों के लिए मैंने संस्थान के नोट्स का पालन किया।
रूथ डिसिल्वा covid 19 के चलते पिछले साल परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हुई, लेकिन दूसरी लहर वास्तव में उनके लिए तनावपूर्ण थी क्योंकि परीक्षा की तारीखों का पता नहीं था।
परीक्षा आयोजित की जाएगी या नहीं, इस खबर पर नज़र रखना एकदम थका देने वाला काम था। जैसा कि मैं पिछले प्रयास के लिए उपस्थित नहीं हुआ थी, एक अतिरिक्त दबाव था। सुरक्षा का खतरा भी एक अन्य कारण था क्योंकि तब covid के मामले बढ़ रहे थे। लेकिन मैंने यह मानकर तैयारी जारी रखी की एक दिन तो परीक्षा होगी ही। रूथ ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में आगे कहा।
रूथ अपनी सफलता से खुश है लेकिन वह अब अपने अगले लक्ष्य पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। रुथ ने यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित होने का फैसला किया था। “अब जब मैंने जीवन में एक लक्ष्य को पा लिया है, तो मैं आगे बढ़ने की दिशा में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी पर जोर दूंगी।”
जबकि पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि लड़के आमतौर पर सीए टॉपर्स के रूप में उभर कर आते रहे हैं, लेकिन यह साल अलग था। जैसा कि रूथ ने कहा, “समय बदल रहा है। माता-पिता अधिक सहायक होते हैं और अपनी बेटियों को अपने पसंद के करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह नया चलन भविष्य में भी जारी रहेगा।










