
बहुत सारे लोग जो जॉब करते हैं, वो सोचते हैं कि क्यों न अपना पसंदीदा बिजनेस स्टार्ट किया जाए। लेकिन ज्यादातर लोग अपने करियर और पैसन में बहुत कंफ्यूज रहते हैं। बहुत ही कम लोग होते हैं जो जॉब के साथ अपना बिजनेस स्टार्ट करते हैं। ऐसी ही सोच से सक्सेस तक सफर पूरा किया है मेघा बाफना ने।
महाराष्ट में पुणे की रहने वाली मेघा बाफना पिछले 15 सालों से रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रही है। जब मेघा दोपहर में अपना लंच बॉक्स खाने के लिए खोलती, तो उनको हमेशा ताजा सलाद खाने को नहीं मिलता था। तब उन्होंने सोचा की उनके जैसे बहुत सारे लोगों को भी खाने के साथ ताजा सलाद खाना पसंद होगा। पर दोपहर को साथ में लाया हुआ सलाद तो ताजा नहीं रहता, तभी उन्होंने सलाद बनाने का बिजनेस स्टार्ट करने का फैसला लिया। उन्होंने तुरंत ही उस पर एक्शन लिया और एक पोस्ट बनाकर व्हाट्सएप, फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
पहले दिन मेघा को पांच आर्डर मिले जो उनके ऑफिस फ्रेंडस ने दिए थे। पहले दिन मेघा ने सुबह साढ़े चार बजे सलाद के लिए फ्रेश मसाला बनाया और बाजार से सब्जी लाकर काटकर पैक कर दिया। बाजार से सब्जी लेकर आना और सलाद को बना कर पैक करने तक का काम मेघा ने खुद ही करना शुरू किया। उनका बनाया हुआ ये सलाद मेघा के घर काम करने वाली उनकी मैड का बेटा दोपहर को ऑफिस में डिलीवरी करता था। 3000 रुपए की लागत से शुरू किया गया उनका यह सलाद बिजनेस धीरे-धीरे बढ़ने लगा। मेघा ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर वहां से आर्डर लेना शुरू किया जिससे उनको मार्केटिंग प्रमोशन पर खर्च नहीं करना पड़ा। सलाद के ऑर्डर बढ़ने पर उन्होंने अपना स्टाफ बढ़ा दिया जिसमे 9 महिलाएं पैकिंग का काम करती है और हर रोज 10 डिलीवरी ब्वॉय 300 से ज्यादा लोगों को इस सलाद की डिलीवर करते हैं।
View this post on Instagram
मेघा बाफना का बिजनेस पुणे महिला फेसबुक ग्रुप में पोस्ट डालने से कई गुना बढ़ गया। इसे उनको बहुत फायदा हुआ और उनके ग्राहक भी दिन बी दिन बढ़ने लगे। इस से उनकी परेशानी भी बढ़ी, साथ ही में सलाद को पैक करने के लिए मेघा पहले नार्मल प्लास्टिक बैग का उपयोग करती थी। पर महाराष्ट्र में प्लास्टिक बंदी की वजह से उनकी पैकिंग प्रॉब्लम और बढ़ गयी। तब से मेघा अपने सलाद की पैकेजिंग में ऑर्गनिक रीउसेबल प्लास्टिक के कंटेनरों का उपयोग करने लगी।
View this post on Instagram
मेघा हफ्ते के 5 दिन अपना काम और जॉब करती है और बाकी के 2 दिन का समय अपनी फैमिली को देती है। मेघा को इस बिजनेस में उनके पति और फैमिली ने बड़ा सपोर्ट किया है। मेघा को यह बिजनेस शुरू किये हुए 3 से 4 साल हो गए हैं, और वह अपने कस्टमर को हफ्ते के 5 दिन अलग-अलग वैराइटीज के 25 से भी ज्यादा सलाद डिलीवर करती हैं।
View this post on Instagram
मेघा ने पूरे महाराष्ट्र में अपने सलाद के बिजनेस को बढ़ने के लिए महिलाओं को इस सलाद बिजनेस की फ्रेंचाइजी देने का सोचा पर पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से उन्होंने यह प्लान फिलहाल ठन्डे बास्ते में रख दिया है। मेघा बाफना अपना सलाद स्कूल के बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों को डिलीवर करती है। कोरोना वायरस के समय लोगों की सेहत और बीमारी से पीड़ित मरीज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उनके लिए खास तरह का सलाद तैयार करती है। सेहत को ध्यान में रखकर उन्होंने सलाद बिजनेस का नाम कीप गुड शेप (Keep Good Shape) रखा है। आज मेघा अपने बिजनेस से हर महीने लाखों रूपये कमा रहीं है और अपनी जॉब भी खुशी से करती हैं।










