Home Inspiring Women गूगल में काम करेगी बिहार की मधुमिता, 1 करोड़ सालाना सैलरी

गूगल में काम करेगी बिहार की मधुमिता, 1 करोड़ सालाना सैलरी

पटना, सोशल संवाद  : जब देश में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम चलाये जा रहे हैं, आये दिन महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें बढ़ी है ऐसे में पुरुष प्रधान समाज में बिहार की बेटी ने न सिर्फ बिहार बल्कि पुरे मुल्क की लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गयी। हिम्मत है तो किसी भी बाधाएं को आसानी से पार किया जा सकता है। आज पुरा बिहार मधुमिता की सफलता का जश्न मना रहा है।

हम बात कर रहे हैं बिहार की राजधानी पटना के खगौल निवासी मधुमिता की। बिहार की इस बेटी मधुमिता का चयन सात चरणों की इंटरव्यू के बाद विश्व की सबसे बड़ी साफ्टवेयर कंपनी गुगल में टेक्निकल सोल्यूशन इंजीनियर के पद पर हुआ है। मधुमिता का पदस्थापन स्विटजरलैंड में शहर में हुआ है। सोमवार को वह गुगल कंपनी में अपना योगदान देने के लिए रविवार की सुबह पटना से उड़ान भरी।
मधुमिता ने बताया इससे पहले उसे मर्सिडीज और अमेजन जैसी कंपनियों के अॉफर आया था, लेकिन उसका लक्ष्य गुगल में नौकरी पाना था। गुगल में काम करने सपने पूरे होने जैसा है। मधुमिता ने बताया कि बिना आईआईटी जैसे संस्थानों से पढ़े बिना भी बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मधुमिता की आरंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल से हुई है।

मधुमिता ने परिवार के बारे जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता सुरेन्द्र शर्मा हाजीपुर में आरपीएफ सहायक कमांडेंट हैं, उसकी बहन रश्मि इंदौर से एमबीबीएस कर रही है जबकि भाई हिमांशु शेखर बंगलुरु से इंजीनियरिंग कर रहा है।

SOURCEhttp://socialsamvad.com
Previous articleवीडियो – सोनम को शादी के दौरान, पति के सामने पड़ी डांट
Next articleवीडियो – ये है सोनम की शादी का सबसे जानदार वीडियो