Home Inspiring Women पद्म श्री अवार्ड से सम्मान्नित अनुराधा पौडवाल की जिंदगी से जुडी 10...

पद्म श्री अवार्ड से सम्मान्नित अनुराधा पौडवाल की जिंदगी से जुडी 10 खास बातें

अपनी सुरीली आवाज से सभी के दिलों में बसने वाली अनुराधा पौडवाल का आज जन्मदिन है। अनुराधा पौडवाल आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्टूबर 1952 को एक महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण परिवार में हुआ। अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन और जया की फिल्म ‘अभिमान’ से की। हालांकि अब वह सिंगिंग की दुनिया से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार फिल्म ‘जाने होगा क्या’ में गाने गाए, जिन्हें खूब पसंद किया गया।

1. अनुराधा ने टी-सीरीज़ के लिए लगभग 10 से अधिक वर्षों तक काम किया। अनुराधा ने बॉलीवुड गानों और भजनों के अलावा पंजाबी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया और नेपाली भाषाओं में भी गाने गाए हैं।

2. अनुराधा पौडवाल ने फिल्म आशिकी, दिल है की मानता नहीं, बेटा, सड़क, दिल और साजन जैसी कई हिट फिल्मों के लिए गाने गाए हैं।

3. अनुराधा ने अपनी गायिकी की शुरुआत 1973 में हिंदी फिल्म अभिमान में एक संस्कृत कविता से की, जिसे एस.डी. बर्मन ने म्यूजिक दिया था।

4. वर्ष 1973 में रिलीज़ हुई मराठी फिल्म यशोदा के गाने के बाद से उनकी गायन प्रतिभा को दर्शकों ने पहचाना। लगभग चार दशकों तक फिल्मी गीतों और भजनों के साउंडट्रैक को अनुराधा जी ने गाया है।

5. अनुराधा पौडवाल 80 और 90 के दशक में जानी मानी पार्श्व गायिका में से एक थीं। रोमांटिक गानों से लेकर डांस नंबरों तक, उन्होंने हर शैली में पूर्णता के साथ गाया और दर्शकों की पसंदीदा बन गईं।

6. अनुराधा पौडवाल ने कभी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण नहीं लिया। उन्होंने लताजी के गानों को सुनते हुये खुद कई घंटो के अभ्यास से अपना सुर बनाना सीखा। लता मंगेशकर अनुराधा पौडवाल के लिए भगवान से कम नहीं है, क्योंकि वह अपनी सभी सफलताओं का श्रेय लता जी को ही देती हैं।

7. अनुराधा पौडवाल जी ने अपने गाने से कमाए हुए पैसों का उपयोग युद्ध में मारे गए सैनिकों के परिवारों की मदद करने में, गरीब परिवारों को बिजली दिलाने में और कुपोषण की समस्या को हल करने जैसे कामों में उपयोग किया।

8. अनुराधा जी ने कई भजन गीत गाये हैं और उनके शिव भजन भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। वह सबसे लोकप्रिय भजन गायकों में से एक हैं।

9 .अनुराधा पौडवाल का जन्म अलका नादकर्णी के रूप में कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले के कारवार में एक मराठी भाषी परिवार में हुआ।पर बचपन से ही उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ।

10 अनुराधा जी का विवाह संगीतकार अरुण पौडवाल से हुआ, जो प्रसिद्ध संगीतकार एस डी बर्मन के सहायक थे। उनका एक बेटा आदित्य और एक बेटी कविता है, वह भी पेशे से एक गायिका है। 12 सितंबर 2020 को उनके बेटे आदित्य की किडनी फेल होने से मौत हो गई।

पुरस्कार

  • 2017 में भारत सरकार ने अनुराधा जी को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया।
  • उनको राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है, और चार बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है।
  • 2013 में महाराष्ट्र सरकार ने उनको मोहम्मद रफ़ी पुरस्कार दिया।
  • 2010 में मध्य प्रदेश सरकार ने उनको लता मंगेशकर पुरस्कार दिया। और 2011 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए मदर टेरेसा पुरस्कार मिला।

 

Previous article20 साल की जन्नत जुबैर है 2 मिलियन की मालकिन
Next articleVitamin B12 Deficiency : शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन बी12
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.