
एडोब (Adobe) को वर्षों से संगठन में विविध, समावेशी और समान कार्य अवसर संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अग्रणी माना जाता है। इसके अनुरूप विश्व स्तर पर और भारत में एडोब में कई वरिष्ठ स्तर के पदों की स्थिति
आज महिलाओं द्वारा नेतृत्व और आयोजित की जा रही है।
एडोब इंक (Adobe Inc.) के जारी एक बयान के अनुसार प्रतिवा महापात्रा को एडोब इंडिया (Adobe India) का उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया। जैसा कि प्रतिवा महापात्रा ने भारत में वैश्विक सॉफ्टवेयर निर्माता के प्रबंध निदेशक के रूप में एडोब में शामिल कंपनी की पहली अग्रणी मार्केटिंग (व्यवसायक) महिला बनकर इतिहास रच दिया। एशिया क्षेत्र के अन्य देश कोरिया और ऑस्ट्रेलिया में भी एडोब कंपनी के प्रबंध में महिला शामिल हैं।
पिछले महीने, एडोब ने अभिज्ञान मोदी को Adobe Document Cloud के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वैश्विक इंजीनियरिंग प्रमुख के साथ-साथ Adobe की भारत साइट के कंट्री मैनेजर के रूप में पदोन्नत करने की घोषणा हुई थी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रतिवा महापात्रा एडोब इंडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त हुईं हैं। एडोब इंडिया के सेल्स लीडर नितिन सिंघल (वरिष्ठ निदेशक और एमडी – डीएक्स बिजनेस, एडोब इंडिया), गिरीश बालचंद्रन (निदेशक-डिजिटल मीडिया बिजनेस, एडोब इंडिया) और व्यशक वेणुगोपाल (हेड-सॉल्यूशन कंसल्टिंग, एडोब इंडिया) सहित सभी लोग अब सिर्फ इस एक महिला प्रविता महापात्रा को रिपोर्ट करेंगे।
महापात्रा IBM से एडोब में शामिल हुईं, IBM में उन्होंने एशिया पैसिफिक (APAC) के लिए डिजिटल सेल्स के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया। एडोब में, प्रतिवा महापात्रा एडोब एक्सपीरियंस क्लाउड, एडोब क्रिएटिव क्लाउड और एडोब डॉक्यूमेंट क्लाउड में कंपनी के भारत के कारोबार को संभालेंगी, और एशिया पैसिफिक (एपीएसी) के एडोबी के अध्यक्ष साइमन टेट को रिपोर्ट करेंगी। जिससे वह देश में वैश्विक सॉफ्टवेयर निर्माता के संचालन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं। आईबीएम से एडोब में शामिल होने वाली प्रतिवा महापात्रा अमेरिका के सैन जोस (San Jose) टेक्नोलॉजी हब में स्थित कंपनी के भारत के कारोबार और तीन व्यावसायिक गतिविधियों में विकास के अवसरों की देख रेख करेंगी। वह एडोब प्रोडक्ट्स और कस्टमर एक्सपीरियंस के बीच तालमेल बनाने के लिए एडोब के प्रमुख इंजीनियरों के साथ भी साझेदारी करेगी।
प्रतिवा महापात्रा भारत के उड़ीसा से हैं और उन्होंने राउरकेला क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज (जो अब NIT है) से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। महापात्रा ने भुवनेश्वर में जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से सिस्टम और फाइनेंस में विशेषज्ञता हासिल की है। टेक्नोलॉजी उद्योग में 25 सालों से अधिक के करियर में महापात्रा ने प्राइस वाटर कूपर (PwC) कंपनी के साथ अपना करियर शुरू किया था। आईबीएम के साथ उन्होंने आईबीएम इंडिया और दक्षिण एशिया के लिए डिजिटल बिक्री वाले प्रोडक्ट्स का नेतृत्व किया, जहां वह कंपनी के पोर्टफोलियो के लिए राजस्व बढ़ाने के लिए जिम्मेदार थीं।










