घर, ऑफिस या रास्ते में चलते हुए आपने लोगों को जम्हाई लेते हुए देखा होगा। अक्सर आप भी ऐसा करते होंगे। कई बार थकान होने की वजह से दिन में एक या दो बार जम्हाई लेना तो ठीक है लेकिन अगर ये बार-बार हो रहा है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ज्यादा जम्हाई लेना इस बात की निशानी है कि आपकी बॉडी में ऑक्सीजन की कमी हो गई है।
बॉडी में लगातार ऑक्सीजन की कमी होने से आपको हार्ट, दिमाग, लिवर, किडनी पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
ना करें नजरअंदाज
90 प्रतिशत केस में स्लीप एप्निया डिसऑर्डर होने पर बार-बार जम्हाई आने लगती है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढता है।
क्या करें
सुबह या शाम को टहलते वक्त गहरी सांसें लें ताकि ब्लड प्रेशर नॉर्म रहे। जितना हो सके पानी पीएं, क्योंकि पानी पीने से जम्हाई कम आती है। इसका दूसरा पहलू ये भी है कि ज्यादा पानी पीने से बॉडी को ऑक्सीजन मिलता है, जो आपको जम्हाई नहीं लेने देता है।
Previous articleहसलीन चौहान – फादर का साथ हर लड़की के लिए जरूरी है
Next articleग्लोइंग स्किन और हेल्दी बॉडी के लिए पिएं गर्म पानी
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in