
हर साल 1 नवंबर को विश्व वीगन डे मनाया जाता है। सेलिब्रिटी के बाद अब आम लोग भी इस डाइट को फॉलो कर रहे हैं। वीगन डाइट एक शाकाहारी डाइट प्लान है जिसमें लोग पशु या उनके उत्पाद से बनी चीजें नहीं खाते हैं। इस डाइट में दूध, अंडे, मांस, पनीर या मक्खन जैसे कडेरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जो भी वीगन डाइट प्लान को फॉलो करता है वो सिर्फ सब्जियां खाता है।
हालांकि अभी भी बहुत सारे लोगों को इस डाइट प्लान के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। अगर आप भी वीगन डाइन को अपनाने की सोच रहे हैं तो World Vegan Day 2021 पर हम आपको बताने जा रहे हैं इससे जुड़े फायदों के बारे में…
वीगन डाइट के फायदे
1. वीगन डाइट को फॉलो करने वाले लोग सिर्फ सब्जियां या सलाद खाते हैं जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे शरीर कई बीमारियों की चपेट में आने से बचता है। वीगन डाइट ब्लडप्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।
2. वीगन डाइट में मीट, ऐग्स और मिल्क प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता है। यानि की आपका खाना कोलेस्ट्रोल फ्री होता है, इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा भी काफी कम होती है। जिसके कारण हार्ट प्रॉब्लम का खतरा काफी कम होता है।
3. जो लोग अपनी बॉडी फिगर को मेंटन रखना चाहते हैं या फिर वेट लॉस की प्लानिंग कर रहे हैं तो वीगन उनके लिये बेस्ट माना जाता है क्योंकि इसमें आपकी कैलोरी सेवन को कम और प्रोटीन सेवन को बढ़ाता है।
4. वीगन डाइट को अपनाकर कैंसर और शरीर में सूजन और इन्फ्लेमेशन की समस्या को कम किया जा सकता है।
5. वीगन डाइट के आहार में पोषक तत्व भरपूर होते हैं जो लंबी बीमारियों के खतरे से बचाव करने में मददगार साबित होते हैं।










