Home Health World Kidney Day 2020 : ऐसे करें किडनी को डिटॉक्स, हमेशा रहेंगे...

World Kidney Day 2020 : ऐसे करें किडनी को डिटॉक्स, हमेशा रहेंगे हेल्दी

World kidney day 2020
World kidney day 2020

हर साल 12 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। शरीर के बाकि हिस्सों का ध्यान तो हम खुद ही रखते हैं, लेकिन जब बात शरीर के अंदरूनी हिस्से की आती है तो उसकी कमान किडनी ही संभालती है। किडनी शरीर के ब्लड को प्यूरिफाई करके शरीर से विषौले पदार्थों को यूरिन के जरिए बाहर करने का काम करती है। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोगों में तनाव का स्तर बढ़ रहा है। हेल्दी फूड की बजाय लोग तरह-तरह के जंकफूड्स खा रहे हैं। ज्यादा मात्रा में जंक फूड खाने से किडनी पर सीधा असर पड़ रहा है। इसलिए आइए जानते हैं इस खास दिन पर कैसे करें किडनी को डिटॉक्स…

जूसः हेल्थ के लिए जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। जूस जितना पौषक तत्वों से भरपूर होता है, जो किडनी को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। घर पर बना फलों या सब्जियों का जूस बिना चीनी या नमक के पिया जाए तो इससे किडनी डिटॉक्स होती है। आप संतरा, तरबूज का जूस ट्राई कर सकते हैं।

चेरी और क्रैनबेरीः चेरी, क्रैनबेरी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्किन को ग्लोइंग बनाने, शरीर से फैट कम करने में चेरी बहुत लाभदायक मानी जाती है। 2 सप्ताह तक रोजाना चेरी और क्रैनबेरी को डायट में शामिल करने से यूटीआई की समस्या से निजात मिल सकती है।

चायः सुबह आंख खोलने की बात, ऑफिस की थकान को दूर करने की बात हो। भारतीय घरों में हमेशा ही चाय की बात होती है। चाय जितना मूड को रिफ्रेश करने का काम करती है, उतना ही किडनी को डिटॉक्स करने का काम भी करती है। इसके लिए आप डंडेलियन और बरडॉक चाय पी सकते हैं।

Previous articleThe gorgeous Kanika Kapoor will again spread the magic on Bappi Lahiri’s musical renditions
Next articleWorld Sleep day 2020: नींद से करेंगे प्यार तो होंगे बहुत सारे फायदे