Home Health World Heart Day 2021: हेल्दी हार्ट के लिए इन 5 फूड्स से...

World Heart Day 2021: हेल्दी हार्ट के लिए इन 5 फूड्स से बनाएं दूरी

Pic Credit: Pixabay

World heart day 2021: हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के इस दौर में हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। आंकड़ों की मानें तो लगभग 4 में से 1 की मौत दिल की बीमारी की वजह से होती है। 2021 में सिर्फ बुजुर्ग नहीं बल्कि युवाओं में भी हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दिल की सेहत खराब होने का कारण वो टेस्टी फूड है जिन्हें हम स्वाद लेकर खाते हैं। और वैसे भी कहते हैं न अति हर चीज की बुरी होती है।

ये फूड्स हमारी जीभ को तो स्वाद देते हैं, लेकिन दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। इसलिए वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 फूड आइट्म के बारे में जो आपके दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ हमारा पाचन तंत्र कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में कुछ फूड्स से हमें वक़्त रहते थोड़ी दुरी बना लेनी चाहिए।

1. मक्खन

भारतीय घरों में खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसमें हाई कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है।

2. सोया सॉस

आजकल के दौर में नूडल्स, पास्ता का क्रेज लोगों में खासकर बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है। नूडल्स और पास्ता बनाने के लिए सोया सॉस का इस्तेमाल लाजिमी है, लेकिन इसमें ढेर सारा नमक और सोडियम शामिल होता है जो कि हार्ट प्रॉब्लम को जन्म दे सकता है।

3. सोडा

दोस्तों के साथ आउटिंग और पार्टीज में लोग अक्सर सोडा पीते हैं। सोडे में मौजूद शुगर वजन के बढ़ने का मुख्य कारण हो सकता है और बढ़ा हुआ वजन हार्ट प्रॉब्लम का कारण बन सकता है।

4. बेक्ड फूड्स

बेक्ड फूड जैसे ब्रेड, बन, बिस्कुट, कुकीज़, केक का लोग काफी मात्रा में सेवन करते हैं। बेक्ड फूड्स में सैचुरेटेड फैट और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और पोषक तत्व न के बराबर होते हैं, जिनसे हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

5. केचप

बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज यहां तक की परांठों के साथ भी केचप खाने का क्रेज लोगों में बढ़ रहा है। केचप खाने में तो टेस्टी लगता है, लेकिन इसमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव्‍स मिलाए जाते हैं, जिनसे कैलोरीज़, कोलेस्‍ट्रॉल और फैट भी बढ़ता है। कैलोरीज़, कोलेस्‍ट्रॉल और फैट के कारण हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता है।

Previous articleएक्सक्लूसिव इंटरव्यू – सियाचिन गलेशियर को फतेह करने वाली हिमाचल की चोंगजिन एंग्मो
Next articleकपड़े खरीदते और पहनते समय ध्यान रखें ये 7 बातें