Home Health महिलाओं में यह भी हो सकता है अस्थमा का कारण !

महिलाओं में यह भी हो सकता है अस्थमा का कारण !

वैज्ञानिकों का कहना है कि महिलाओं में बनने वाला सेक्स हार्मोन एलर्जी और अस्थमा जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। वैज्ञानिकों ने पांच लाख से ज्यादा महिलाओं के अध्ययन और उनसे जुड़े आंकड़ों का विशलेषण करके पता लगाया है कि अस्थमा के लक्षणों और महिलाओं के जीवन में होने वाले बदलावों से जुड़े हुए हैं।
रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि टीनएर्जस और मासिक चक्र का बंद होना भी अस्थमा का कारण हो सकता है।
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग की निकोला मैकक्लियरी का कहना है, अस्थमा और एलर्जी के लक्षण अक्सर किशोरवय की प्राप्ति और मासिकधर्म चक्र रूकने से प्रभावित होते हैं, लेकिन इसके पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्युनोलॉजी में प्रकाशित इस अनुसंधान के लिए वैज्ञानिकों ने अस्थमा से पीड़ित महिलाओं की किशोरवय प्राप्ति से लेकर 75 वर्ष की आयु तक किए गए 50 से ज्यादा अनुसंधानों का अध्ययन किया।-एजेंसी
Previous articleस्किन, कैंसर, जोड़े के दर्द समेत कई बीमारी का इलाज है पालक
Next articleबच्चों को दे हेल्दी, टेस्टी टिफिन