
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता अधिक होती है। हालांकि किसी विशेष मेडिकल ट्रीटमेंट की स्थिति में या उपचार के लिए पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग दरों पर आंकना असामान्य नहीं है। लेकिन आपको शायद ही पता होगा कि घुटने का प्रतिस्थापन (नी रिप्लेसमेंट) उनमें से एक है। आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक बार घुटना बदलने की आवश्यकता होती है।
यह न केवल एक आर्थोपेडिक सर्जन के रूप में किये गए अनुभव और घुटने के रिप्लेसमेंट की प्रक्रियाओं, बल्कि अनुसंधान के एक बड़े हिस्से ने भी इसे कई वर्षों के रिसर्च से सच दिखाया है।
महिला-पुरुष के बीच विज्ञान का भेदभाव
एक कदम आगे बढ़ते हुए, यह कहना अधिक सटीक हो सकता है कि घुटने के गंभीर ऑस्टियोआर्थराइटिस – घुटने के रिप्लेसमेंट कीआवश्यकता का सबसे आम कारण है, जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है। घुटनों के जोड़ में उपस्थित एक कुशन जो सुरक्षात्मक रूप में कार्य करता है, लंबे समय तक काम करने से खराब होने पर ऑस्टियोआर्थराइटिस होता है।
पुरुषों की तुलना में महिलाओं के घुटने में गठिया (arthritis) होने का खतरा 3.5 गुना अधिक होता है।
इसके कारणों में शामिल हैं:
– घुटने की शारीरिक रचना और बायोमैकेनिक्स में अंतर
– पहले की कोई चोट या आघात
– हार्मोनल और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज़)
– काम का प्रेसर – कुछ अध्ययन इस तथ्य की ओर इशारा करते हैं कि महिलाएं आमतौर पर अपने पुरे जीवनकाल में ज्यादा काम में सक्रिय होती हैं। एक दिन में जितने अधिक कदम उठाए जाते हैं, घुटने पर उतना ही अधिक बल पड़ता है।
घुटना बदलना: घुटने के दर्द के उपचार के तीन अध्याय
पुरुष हो या महिला, घुटना बदलना एक महत्वपूर्ण सर्जरी है। लेकिन हाल के वर्षों में इस प्रक्रिया में जबरदस्त प्रगति हुई है, रोगियों को शायद ही कभी अस्पताल में एक दिन से अधिक की आवश्यकता होती है।
विभिन्न अध्यायों के साथ नी रिप्लेसमेंट की यात्रा के बारे में
अध्याय 1: गैर-सर्जिकल देखभाल जैसे दवाएं, भौतिक चिकित्सा, ब्रेसिंग और वजन कम करना।
अध्याय 2: ऑस्टियोआर्थराइटिस सूजन की विशेषता है। इंजेक्शन योग्य उपचारों की एक श्रृंखला है जो कुछ लोगों को आने वाले समय में राहत प्रदान कर सकती है।
अध्याय 3: घुटने के पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस से जुड़े दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए नी रिप्लेसमेंट सर्जरी एक सुरक्षित और प्रभावी उपचार है।
सर्जरी के बाद घुटने के आसपास के ऊतक को ठीक होने के लिए समय लगता है, इससे पहले कि आप घुटने को मजबूत करने में मदद के लिए कोई कार्यक्रम शुरू कर सकें। रिप्लेसमेंट जोड़ के बाद एक साल तक सुधार के लिए यह प्रक्रिया जारी रहेगी। इससे आम तौर पर आपको जीवन में घुटने के दर्द से छुटकारा मिलेगा।
कैसे तय करें कि घुटना बदलने का समय आ गया है
घुटने के रिप्लेसमेंट की आवश्यकता होने की अधिक संभावना होने के बावजूद, महिलाएं अक्सर इस बात को नकार देती हैं और अधिक समय तक इसे टालती हैं और फलस्वरूप, उनके घुटने अक्सर खराब स्थिति में होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि महिला रोगियों को अक्सर सर्जरी से आसानी से रिकवरी होती है, लेकिन रिकवरी काफी हद तक सर्जरी की तैयारी और बाद में ठीक होने के दौरान आपके द्वारा उठाए गए कदमों पर निर्भर करती है।
यदि आप और आपके डॉक्टर तय करते हैं कि घुटना बदलना आपके लिए सही विकल्प है, तो हड्डी रोग विशेषज्ञ इस प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करेंगे और आपको बेहतर तरीके से आगे बढ़ने की राह पर ले जायेंगे।










