पीरियड से पहले या बाद में वाइट डिस्चार्ज आना एक बहुत ही स्वाभाविक सी बात है। मगर वाइट डिस्चार्ज का ज़्यादा आना बिलकुल भी सामान्य बात नहीं है। वक़्त रहते अगर डॉक्टर से इलाज न कराया जाए तो ये एक गंभीर समस्या बन सकती है।
वैसे तो वाइट डिस्चार्ज ज़्यादा मात्रा में आने की कई वजह हो सकती है जिसमे से एक है ज़्यादा मात्रा में एंटीबायोटिक दवांए लेना।
डॉक्टर्स की माने तो कई बार बुखार आने पर या सीज़नल बीमार पड़ने पर जब हम एंटीबायोटिक दवांए कहते है तो उसकी वजह से भी महिलों में वाइट डिस्चार्ज ज़्यादा होने की समस्या बढ़ सकती है। इसके लिए ज़रूरी है कि परेशानी शुरू होते ही डॉक्टर्स के पास जाया जाये और वक़्त रहते इसका इलाज कराया जाये।