Home Health गर्भावस्था में क्यों ज़रूरी है अच्छी इम्युनिटी ?

गर्भावस्था में क्यों ज़रूरी है अच्छी इम्युनिटी ?

गर्भावस्था एक स्त्री की ज़िंदगी के सबसे ख़ूबसूरत पड़ावों में से एक है। और इस समय महिलाओं को अपने और होने वाले शिशु के स्वास्थ्य की चिंता होना स्वाभाविक है। हालांकि आपको यह भी जानना होगा कि अपने और अपने शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है, कि आपकी इम्युनिटी मज़बूत हो। गर्भावस्था के दौरान भी आपको सामान्य साफ-सफाई, और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा और साथ ही हमेशा अपने डॉक्टर के संपर्क में रहना भी फ़ायदेमंद है।

गर्भावस्था में इम्युनिटी बढ़ाना क्यों ज़रूरी है?
अगर गर्भावस्था के दौरान आपकी इम्युनिटी मज़बूत रहेगी तो आप और आपका होने वाला शिशु विभिन्न संक्रमण और बीमारियों से बचा रहेगा। आपकी डाइट का सीधा असर आपकी इम्युनिटी पर पड़ता है और इसलिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आपको संतुलित आहार खाना चाहिए। जिसमें मैक्रो और माइक्रो न्यूट्रिएंट की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए।

आप क्या खा रही हैं इसका ध्यान रखने के साथ साथ आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आप दिन में कितनी बार और कितना खाना खाती हैं। चूँकि आप गर्भवती हैं तो ज़ाहिर है कि आपकी पोषण संबंधी ज़रूरतें सामान्य दिनों से ज़्यादा होंगी। ध्यान रखें कि आप जो भी खाना खा रही हैं वो होने वाले शिशु के उचित विकास और आपके बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए भी पर्याप्त होना चाहिए। मज़बूत इम्युनिटी से आपके शिशु को भी फ़ायदा मिलेगा, और साथ ही बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ेगी।

आपको कितना खाना खाना चाहिए?
गर्भावस्था के दौरान आपको थोड़ी थोड़ी देर के बाद खाना, खाना चाहिए इससे आपको मतली और अपच जैसी चीजे भी महसूस नहीं होंगी।

डॉक्टर की सलाह ज़रूर मानें
गर्भावस्था के दौरान आपकी ज़िन्दगी में बहुत सारे बदलाव आते हैं लेकिन इस समय भी आपको डॉक्टर द्वारा सुझाये गए सप्लीमेंट और टीके सही समय पर लेने चाहिए। इससे आपकी और आपके गर्भ में पल रहे शिशु की इम्युनिटी बढ़ेगी।

अपनी रसोई में ये ज़रूरी और पौष्टिक खाद्य पदार्थ ज़रूर रखें
आपके शरीर में विभिन्न बायोएक्टिव तत्व मौजूद होते हैं, जिसकी मदद से पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर में आसानी से घुल सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को इन तत्वों से पर्याप्त विटामिन और मिनरल मिलते हैं और माँ और शिशु दोनों की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

  • प्रोटीन, फोलेट, फाइबर, और कैल्शियम से भरपूर दालें
  • हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे पालक और ब्रोकोली फाइबर,कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए, सी और के से भरपूर होते हैं
  • ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन बी12 से भरपूर मछली
  • कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर डेरी प्रोडक्ट
  • विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल जो आपके शिशु की हड्डियों के विकास में मदद करेंगे
  • बादाम, अखरोट और खजूर ऐसे ड्राई फ्रूट हैं जो फाइबर, फोलेट और आयरन के प्रमुख स्रोत हैं

अगर ऊपर बताये गए किसी भी खाद्य पदार्थ से आपको एलर्जी है तो अपने न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर से तुरंत सलाह लें और अपने लिए बेहतरीन डाइट चार्ट तैयार कराएं।

ज़्यादा से ज़्यादा पानी पियें और पूरा आराम करें
गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पियें। मॉर्निंग सिकनेस या ज़्यादा पेशाब के कारण गर्भावस्था में आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में अगर आप कम पानी पिएंगी तो आपको डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है और इम्युनिटी भी कमज़ोर हो सकती है। साथ ही आपको गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त नींद और शारीरिक व्यायाम भी करना चाहिए।

अगर आपको गर्भावस्था के दौरान बेचैनी महसूस हो रही है तो याद रखें कि यह बहुत स्वाभाविक है। अपने डॉक्टर की सलाहों को ध्यान में रखकर और गर्भावस्था के दैरान पर्याप्त पोषण से आप इस सफर को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। बस खुश रहें और अपनी ज़िंदगी के इस खूबसूरत पड़ाव का आनंद उठायें।

Previous articleडिटॉक्स ड्रिंक्स के 6 अद्भुत हेल्थ बेनिफिट
Next article20 साल की जन्नत जुबैर है 2 मिलियन की मालकिन
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.