Home Health मुरब्बे से च्यवनप्राश तक इस सर्दी में आंवले को अपने आहार में...

मुरब्बे से च्यवनप्राश तक इस सर्दी में आंवले को अपने आहार में शामिल करने के तरीके

सर्दी लगभग आ चुकी है और यह मौसमी फल आंवला को खाने का सबसे अच्छा समय है। पोषक तत्वों का एक पावरहाउस आंवला विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है और एक अद्भुत एंटीऑक्सीडेंट और प्रतिरक्षा बूस्टर है। 100 ग्राम आंवला फल में लगभग 700 ग्राम विटामिन सी होता है।

आंवला, च्यवनप्राश में एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसका सेवन लोग प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए करते हैं। विशेष रूप से सर्दियों में, आंवला अपने औषधीय गुणों के लिए हजार से अधिक वर्षों से जाना जाता है। यह न केवल संक्रमण, सर्दी और खांसी के खिलाफ प्रतिरक्षा बनाने में मदद कर सकता है, बल्कि मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की समस्याओं जैसी पुरानी बीमारियों को भी दूर रखता है। बालों के झड़ने की समस्या में भी आंवला उपयोगी है।

आयुर्वेद में आंवला को आमलकी कहा जाता है और इसे प्रकृति में पाये जाने वाले सबसे शक्तिशाली फलों में से एक कहा जाता है। यह वात, पित्त और कफ को प्रबंधित करने में मदद करता है और शरीर में विषाक्त पदार्थों के संचय को भी रोकता है। आंवला शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए भी बेहतरीन है। यह क्रोमियम की उच्च सामग्री के कारण ब्लड शुगर के स्तर में स्पाइक्स को रोकता है। ताजा आंवला का सेवन इंसुलिन संवेदनशीलता को भी बढ़ाता है और इंसुलिन के उचित अवशोषण को सुनिश्चित करता है, इस प्रकार मधुमेह को कम करने में मदद करता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayuva (@amla_murabba)

कब्ज एक और समस्या है जिससे कुछ लोग सर्दियों में पीड़ित होते हैं। फाइबर की उच्च मात्रा के साथ आंवला पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है।

आंवला बालों का झड़ना, एसिडिटी, वजन कम होना, पाचन संबंधी समस्याएं, थायरॉइड, डायबिटीज, आंखों की रोशनी में सुधार और लगबाह हर बीमारी के लिए सबसे अच्छा काम करता है।

आंवला को अपने आहार में खाने के तरीके:

1. चूर्ण: 1 चम्मच आंवला चूर्ण को आप सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद या गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

2. रस: 20 मिलीलीटर आंवले के रस को सुबह सबसे पहले गर्म पानी के साथ मिलाकर पीने से लाभ होता है।

3. आंवला मुरब्बा या अचार: आप इस सर्दी में बाजार में मिलने वाले ताज़े आंवले के साथ आंवला मुरब्बा या अचार बना सकते हैं और रोजाना खाने के साथ इसका आनंद उठा सकते हैं।

4. आंवला कैंडी: आंवले को आप टुकड़ों में काट कर धूप में सुखा सकते हैं। एक बार जब वे सही से सूख जाते हैं, आप उन्हें स्टोर कर सकते हैं और उन्हें रोजाना कैंडीज के रूप में पॉप कर सकते हैं।

5. च्यवनप्राश: च्यवनप्राश की मुख्य सामग्री आंवला है। आप 1 चम्मच च्यवनप्राश गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट या भोजन के दो घंटे बाद ले सकते हैं।

6. आंवला फल: आप 1-2 आंवला को हर दिन खा सकते हैं।

Previous article15 वर्षीय विनीशा उमाशंकर ने बनाया सोलर आयरनिंग कार्ट
Next articleदीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने उत्तराखंड में फैन्स के साथ अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई