
हेल्दी बॉडी के लिए मिनरल्स, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है। ये सभी चीजें रोजाना के खाने पीने से हमें मिल जाती हैं। लेकिन कुछ विमाटिन ऐसे होते हैं जिनकी कमी से शरीर को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं विटामिन में से एक है विटामिन बी12 (Vitamin B12)। मेडिकल की भाषा में विटामिन बी12 को कोबालामिन (Cobalamin) भी कहा जाता है।
विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood cells) के लिए बहुत जरूरी होता है। साथ ही इससे ब्रेन हेमरेज का भी खतरा कम रहता है। तो आइए जानते हैं शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन B12, क्या हैं इसकी कमी के लक्षण और कैसे विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
– एनीमिया
– थकान
– भूख न लगना
– चिड़चिड़ापन
– हाथ-पैरों में अकड़न
– शरीर में खून की कमी होना
– लगातार सिर में हल्का दर्द होना
– मुंह के छाले
– याद्दाश्त का कमजोर होना
– आंखों की रोशनी का कम होना।
– शोध के अनुसार, विटामिव बी12 की कमी से हड्डी से संबंधित कई रोग हो सकते हैं, जैसे कमर और पीठ में दर्द।
कैसे पूरी करें विटामिन बी12 की कमी
– विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए खाने में मछली, चिकन, अंड़ों को शामिल कर सकते हैं।
– शाकाहारी लोग विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए दही, ओटमील, सोयाबीन, ब्रोकली और टोफू जैसी चीजों को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।
– अगर आप इन चीजों को डेली रूटीन में अपने खाने में शामिल नहीं कर सकते हैं तो बाजार में मिलने वाले सप्लीमेंट्स का भी सहारा ले सकते हैं।
नोटः सप्लीमेंट्स को लेने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें।










