
आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। आंखों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कि जा सकती है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में कंप्यूटर, टीवी, मोबाइल फोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस कारण हमारी आंखों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
इतना ही नहीं, आजकल के बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवाओं के कारण भी आंखों में जलन, चुभन, आंखों का लाल होना, आंखों से पानी आने की समस्या भी काफी आम हो गई है। ऐसे में अपनी आंखों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं। हम आपको कुछ खास उपाय बता रहें हैं जो आपकी आंखों की परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे।
सन ग्लास पहनें- जब कभी भी आप बाहर जाएं या धूप में जाएं तो सन ग्लास का इस्तेमाल जरुर करें ये सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से आपकी आंखों को बचाता है। ज्यादा यूवी किरणें आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए यूवी किरणे रोकने वाले चश्मे का इस्तेमाल करें। साथ ही सफर करते समय भी सन ग्लास का इस्तेमाल करें जिससे कि आपकी आखों का धूल के कण आदि से भी बचाव हो सकेगा।
View this post on Instagram
ऐसे करें एक्सरसाइज- कंप्यूटर पर कुछ पढ़ते हुए या काम करते हुए थोड़ा आराम कर लें। 5 मिनट का छोटा ब्रेक लेने से आंख की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। आखों में पानी छिड़कें और 5 मिनट के लिए इन्हे बंद कर लें फिर काम करें। साथ ही अपनी आँख के गोलों को गोलाकार रूप में 5 मिनट तक घुमाना और बार बार आंखें झपकाना जैसी एक्सरसाइज करें।
इस तरह दें आखों को आराम- ऑफिस में लंबे समय तक काम करने के बाद अगर आपको आंखों में कोई दिक्कत है तो हर 20 मिनट में थोड़ा रेस्ट लेकर अपने से 20 फीट दूर रखे किसी ओब्जेक्ट पर ध्यान दें और उसे 20 सेकंड देखते रहें या उस पर नजरे रखें। यह आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में कारगर होता है।
View this post on Instagram
आंखों को रगड़े नहीं- आंखों को सुबह या कुछ गिर जाने पर इन्हे रगड़ें नहीं और आंखों में पानी छिड़ककर साफ कर लें। रगड़ने से आंखों में कोई भी हानि हो सकती है। आंखों के आसपास आने वाली सूजन को दूर रखने के लिए भरपूर नींद लें। नींद की कमी से ना केवल आंखें लाल होती हैं बल्कि आंख के आस-पास दिक्कते होना शुरू हो जाती है।
खान-पान पर ध्यान दें- खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं खाया जाता, बल्कि आपके शरीर को मजबूत बनाने और एनर्जी देने के लिए खाया जाता है। इसलिए जितना हो सके अपने खाने में ऐसी चीजें शामिल कर लें जिसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद हो। जैसे कि पालक, गाजर, अंडा, मछली आदि इन चीजों के सेवन से आंखों की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।
View this post on Instagram
टेक्नोलॉजी को थोड़ा ब्रेक दें- ज्यादा कंप्यूटर, मोबाइल फोन या टीवी देखने से आंखों की मांसपेशियों में खिचांव होता हैं। इससे आंखों में ड्राइनेस आती है। इसलिए आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए जितना हो सके टेक्नोलॉजी का कम से कम इस्तेमाल करें।
कम रोशनी में काम न करें- कम रोशनी में पढ़ने या टीवी देखने से आंखों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आंखों पर ज्यादा स्ट्रेन पड़ने के कारण आंखें जल्दी थकान महसूस करने लगती हैं। इससे आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है। इसलिए जितना हो सके कम रोशनी में काम करने से बचें।










