Home Health Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में सेहत के लिए नुकसानदायक हैं ये लिक्विड्स

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में सेहत के लिए नुकसानदायक हैं ये लिक्विड्स

Photo : Devon Divine

मां बनना किसी भी महिला के लिए सौभाग्य की बात मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मां बनना, औरत का दूसरा जन्म है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला को एक खास देखभाल की आवश्यकता होती है। बच्चे का गर्भ में सही पालन और पोषण हो सके इसके लिए महिला सही और पौष्टिक आहार लेती हैं। खाना तो ठीक है लेकिन ड्रिंक्स का क्या? जिन ड्रिंक्स को सेहत के लिए फायदेमंद मानकर हम पीते हैं, वे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हमेशा फायदेमंद नहीं होते हैं।

डाइटिशियन मीता मधोक के मुताबिक कुछ लिक्विड नॉर्मल दिनों में सेहत के लिए वरदान होते है। वही लिक्विड्स कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। तो आइए आज जानते हैं उन लिक्विड्स के बारे में जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को इस्तेमाल नहीं करने चाहिए।

1. ग्रीन टी
पाचन क्रिया को सही करने के लिए ग्रीन टी को बेहद फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो एक आम महिला के लिए तो सेहतमंद है लेकिन प्रेग्नेंट वुमन की हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है।

2. कॉफी
थकान को मिटाने के लिए कॉफी सबसे फायदेमंद चीज मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि कॉफी में मौजूद कैफीन से अबॉर्शन का खतरा बढ़ता है। अगर किसी प्रेग्नेंट वुमन को इसकी आदत भी है तो वो माइल्ड कॉफ़ी पिये वो भी एक दिन में एक कप।

3. व्हीटग्रास / जवारे का रस
जवारे के रस में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिससे डायरिया और उल्टी का खतरा हमेशा बना रहता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की चीजें लेने से न सिर्फ हेल्थ को नुकसान होता है बल्कि अबॉर्शन का खतरा भी बढ़ता है।

4. पैक्ड जूस
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के लिए महिलाएं जूस पीती हैं। अगर आप फ्रेश फ्रूट जूस ले रहे हैं तो ठीक है, लेकिन पैक्ड जूस लेने से बचें। पैक्ड जूस में ई कोली और साल्मोनेला बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिसके कारण महिला और गर्भ में पलने वाले बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।

5. नींबू पानी
नींबू पानी का इस्तेमाल अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं मितली को रोकने के लिए करती हैं, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।नींबू एक साइट्रस फ्रूट है। नींबू का सेवन करने से शरीर में एसिडिक लेवल और पीएच बैलेंस प्रभावित होता है। इन दोनों कारणों से नींबू का अधिक सेवन प्रेग्नेंसी में सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

6. एप्‍पल साइडर विनेगर
एप्‍पल साइडर विनेगर में एसिड होता है और इसका अधिक उपयोग करने से इसोफोगस, टूथ इनेमल और पेट की समस्यायें भी हो सकती हैं। इसीलिए प्रेग्नेंसी में इसे इग्नोर करना चाहिए।

Previous article‘Anupamaa’: When Anuj confessed his love for Anupamaa, Vanraj wondered why he never fell for her
Next articleकैटरीना कैफ की हमशक्ल अलीना राय बनी “हीरोइन”